{"_id":"6af351891fc4fdcf6008ab07","slug":"rs-340-lakh-swindled-by-forging-dms-signature-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-168841-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: डीएम के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर 3.40 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: डीएम के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर 3.40 लाख ठगे
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिलाधिकारी कार्यालय में अच्छी जान-पहचान होने का झांसा देकर मुकदमे में राहत दिलाने के नाम पर 3.40 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने तत्कालीन डीएम सैमुअल पाल एन के फर्जी हस्ताक्षर से एक कागज तैयार कर पीड़ित को थमा दिया। कागज फर्जी निकलने पर पीड़ित ने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने गाली गलौज करते हुए कुल्हाड़ी लेकर दौड़ा लिया। न्यायालय के आदेश पर सम्मनपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आजमगढ़ निवासी अस्दुल्लाह बसखारी क्षेत्र के किछौछा शरीफ के निकट स्थित मन्नत मंजिल गेस्ट हाउस में नौकरी करते हैं और वहीं रहते हैं। उनके अनुसार, उनके भाई मो. शोएब कुरैशी के खिलाफ जिलाधिकारी न्यायालय में स्टांप अधिनियम के तहत मुकदमा विचाराधीन है। इसी दौरान सम्मनपुर थाना क्षेत्र के ब्राहिमपुर केशवपुर निवासी सत्यप्रकाश उनसे मिला। उसने डीएम कार्यालय में अच्छी जान-पहचान होने का दावा करते हुए मुकदमे में राहत दिलाने का भरोसा दिया।
आरोप है कि सत्यप्रकाश ने जनसेवा केंद्र संचालक मयाराम यादव के पेटीएम नंबर पर रुपये भेजने को कहा। इस पर अस्दुल्लाह ने बताए गए नंबर पर 84,502 रुपये भेज दिए। इसके बाद कई बार गेस्ट हाउस पहुंचने पर आरोपी को कुल दो लाख 55 हजार 498 रुपये नकद भी दिए। कुछ समय बाद आरोपी ने तत्कालीन डीएम के हस्ताक्षर वाला एक कागज उन्हें सौंप दिया। संदेह होने पर जब उसकी जांच कराई गई तो वह फर्जी निकला।
विज्ञापन
इसके बाद पीड़ित ने आरोपी से रुपये वापस मांगे, लेकिन वह लगातार टालमटोल करता रहा। बाद में उसने फोन उठाना भी बंद कर दिया। पीड़ित के मुताबिक, 15 अक्तूबर 2023 को सत्यप्रकाश और जनसेवा केंद्र संचालक मयाराम ने 10 हजार रुपये देकर सुलह की थी। साथ ही शेष रकम छह माह में लौटाने और ऐसा न करने पर अपनी दो बिस्वा जमीन का बैनामा करने का आश्वासन दिया था। सीओ सिटी अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।