{"_id":"6af350fc779c9378b2073e15","slug":"illegally-operated-ultrasound-center-sealed-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1023-168845-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटर सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटर सील
विज्ञापन
बसखारी में लक्ष्मी डायग्नोस्टिक सेंटर पर निरीक्षण के दौरान उपस्थित सीएमओ डॉ. प्रमोद कुमार
बसखारी। सब्जी मंडी स्थित लक्ष्मी डायग्नोस्टिक सेंटर पर मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापा मारा। अल्ट्रासाउंड संचालन की वैध अनुमति नहीं मिलने पर टीम ने कक्ष सील कर दिया। हालांकि, एक्सरे, पैथोलॉजी और क्लीनिक के प्रमाणपत्र वैध पाए जाने पर इनके संचालन की अनुमति दे दी गई।
डीएम ईशा प्रिया के निर्देश पर सीएमओ डॉ. प्रमोद कुमार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट टांडा संजीव सिंह, सीएचसी अधीक्षक डॉ. अजय कुमार और उपनिरीक्षक रिंकू सरोज की संयुक्त टीम ने सेंटर की जांच की। इस दौरान संचालक कंचन शुक्ला से अल्ट्रासाउंड संचालन का प्रमाणपत्र मांगा गया। उन्होंने पुराना प्रमाणपत्र दिखाते हुए बताया कि इस संबंध में लखनऊ स्थित परिवार कल्याण न्यायालय में मामला विचाराधीन है।
जांच के दौरान अल्ट्रासाउंड कराने के लिए चार मरीज सेंटर पर बैठे मिले, जबकि मौके पर कोई टेक्नीशियन मौजूद नहीं था। वैध अनुमति नहीं मिलने पर टीम ने अल्ट्रासाउंड कक्ष को सील कर दिया। मामले की अगली सुनवाई 17 नवंबर को निर्धारित है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि न्यायालय का निर्णय आने तक अल्ट्रासाउंड कक्ष सील रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध रूप से जांच केंद्रों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा।