{"_id":"5782902d4f1c1bb4757f9a42","slug":"sticks-out-into-the-land-dispute-11-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में चले लाठी-डंडे, 11 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि विवाद में चले लाठी-डंडे, 11 घायल
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sun, 10 Jul 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
बनियानी में हुई मारपीट में घायल सुशीला
- फोटो : अमर उजाला
थाना अंतर्गत बनियान गांव में रविवार सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडा चले। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया, लेकिन तब तक दोनों पक्ष के कुल 11 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
बाद में दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज करते हुए घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी बसखारी भेज दिया। जानकारी के अनुसार गांव निवासी रामनरेश व रामखेलावन के बीच लंबे समय से भूमि विवाद चला आ रहा है।
विज्ञापन
कई बार दोनों पक्षों के बीच इसे लेकर कहासुनी भी हो चुकी है। मारपीट तक की नौबत आई, लेकिन स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से मामला आगे नहीं बढ़ सका। सूचना के बावजूद पुलिस ने भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया। आरोप है कि रविवार सुबह रामनरेश पक्ष के लोग संबंधित भूमि पर कब्जा कर रहे थे।
विज्ञापन
रामखेलावन पक्ष ने मौके पर पहुंचकर इसका विरोध शुरू कर दिया। इस पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। दोनों पक्षों की तरफ से लोग लाठी डंडा लेकर एकत्र हो गए। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चलने लगे। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई।
आसपास मौजूद लोगों ने पहुंचकर दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। मारपीट में एक पक्ष के मनवरलाल पुत्र रामनरेश, रामनरेश पुत्र हेमराज, यशोदा देवी पत्नी मनवरलाल, इंद्रावती पत्नी पंचम, सुशीला पत्नी फूलचंद, सुनीता पत्नी चंद्रशेखर, साधना पुत्री फूलचंद को चोटें आईं, जबकि दूसरे पक्ष के रामचेत पुत्र रामखेलावन, रामशबद पुत्र रामचेत, रामशकल पुत्र रामकेवल, अंकुर पुत्र रामकेवल घायल हो गए।
बाद में दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी बसखारी भेज दिया। एसओ ध्रु्वचंद्र मौर्य ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। छानबीन की जा रही है।