फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Sterilization will be done through laparoscopy in the medical college

Ambedkar Nagar News: मेडिकल काॅलेज में लेप्रोस्कोपी से होगी नसबंदी

Sat, 22 Feb 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 22 Feb 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Sterilization will be done through laparoscopy in the medical college
अंबेडकरनगर। महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज में अब लेप्रोस्कोपी से नसबंदी होगी। परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत जिले में पहली बार इस विधि से नसबंदी की जानी है।
विज्ञापन

जिला परिवार नियोजन कार्यक्रम प्रबंधक सुनील वर्मा ने बताया कि अभी तक यह सुविधा जिले पर कहीं नहीं थी। इससे पहले अस्पताल में सामान्य तरीके महिलाओं की मिनी लैप विधि से नसबंदी कराई जाती थी। इसमें महिलाओं को ज्यादा तकलीफ का सामना करना पड़ता था। इसी वजह से ज्यादातर महिलाएं ऑपरेशन कराने से पीछे हट जाती थीं। अब लेप्रोस्कोपी से महिलाओं को काफी सहूलियत मिलेगी और ऑपरेशन की संख्या में भी इजाफा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजकुमार ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य से समन्वय स्थापित कर लेप्रोस्कोपी से नसबंदी कराने को लेकर आवश्यक संसाधन उपलब्ध करा दिए गए हैं। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. रामानंद ने बताया कि लेप्रोस्कोपी एक अत्याधुनिक सर्जरी पद्धति है। इसकी मदद से सर्जन आसानी से ऑपरेशन कर सकते हैं। इतना ही नहीं, इस विधि से जहां समय कम लगेगा वहीं, महिलाओं को तकलीफ भी कम होगी और रिकवरी भी जल्दी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed