फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Staff nurse's body found hanging from a dupatta noose, murder alleged

Ambedkar Nagar News: दुपट्टे के फंदे से लटका मिला स्टाफ नर्स का शव, हत्या का आरोप

Fri, 09 May 2025 10:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 09 May 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
Staff nurse's body found hanging from a dupatta noose, murder alleged
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। कटका के न्योरी बाजार स्थित एक निजी क्लीनिक में शुक्रवार को एक स्टाफ नर्स का शव संदिग्ध अवस्था में दुपट्टे से बने फंदे से लटकता मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि देर शाम तक किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं दी गई है। घटना के बाद से अस्पताल संचालक लापता है।
विज्ञापन

क्षेत्र के सिंघोरिया दुल्हूपुर कला निवासी रूबी (22) पिछले तीन वर्षों से कृष्णा पाली क्लिनिक में स्टाफ नर्स के तौर पर काम कर रही थी। रात में क्लीनिक पर बने कमरे में ही रहती थी। शुक्रवार की सुबह 10 बजे क्लीनिक के दूसरे कमरे को जाने वाले जीने के ऊपर लगे टिनशेड के पाइप में दुपट्टा से बने फंदे के सहारे उसका शव लटकता मिलने पर सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के मुताबिक मौत की खबर सुनते ही डॉ. पिंटू निषाद क्लीनिक छोड़ भाग निकला। पिता मुन्नालाल ने बताया कि रूबी उनकी मंझली बेटी थी। बड़ी बेटी किरन (25) और बेटा विपिन (19) हैं। वह मजदूरी कर के सभी को पढ़ा रहे हैं। रूबी को मेडिकल लाइन पसंद थी। इसकी वजह से वह तीन साल से यहां पर काम कर रही थी। सुबह मौत की सूचना मिली है। मां शीला देवी और बड़ी बहन किरन, भाई विपिन ने हत्या के बाद शव को लटका देने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी विवेक वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed