फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   SP's sit-in protest over public issues

Ambedkar Nagar News: जनसमस्याओं को लेकर सपा का धरना प्रदर्शन

Mon, 31 Aug 2026 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
SP's sit-in protest over public issues
 मांगों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन देते विधायक व पदा​धिकारी। संवाद
आलापुर (अंबेडकरनगर)। बिजली, सड़क, सिंचाई, स्वास्थ्य और किसानों से जुड़ी समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी ने सोमवार को तहसील मुख्यालय आलापुर पर धरना-प्रदर्शन किया। विधायक एवं सपा के राष्ट्रीय सचिव त्रिभुवन दत्त के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी नेता, कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग जुटे। प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को संबोधित 12 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम आलापुर धर्मेंद्र कुमार सिंह को सौंपा गया।
विज्ञापन

विधायक त्रिभुवन दत्त ने कहा कि आलापुर क्षेत्र की जनता लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं की बदहाली झेल रही है। राजेसुल्तानपुर और जहांगीरगंज में विद्युत उपकेंद्र स्थापित करने, जर्जर तार बदलने, गलत बिजली बिलों का निस्तारण और ओवरलोडिंग की समस्या दूर करने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि बिजली संबंधी समस्याओं से प्रतिदिन हजारों उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

सपा ने किसानों को उचित दर पर खाद-बीज उपलब्ध कराने और नहरों में पर्याप्त पानी छोड़े जाने की मांग भी उठाई। रामनगर और जहांगीरगंज में बाईपास निर्माण, अशरफाबाद से कबही अंजनपुर तक जर्जर सड़क की मरम्मत तथा रामनगर सीएचसी को उच्चीकृत कर 100 शैय्या का अस्पताल बनाने की मांग ज्ञापन में शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ प्रभावित कम्हरिया, आराजी देवारा और मंसूरगंज की समस्याओं के स्थायी समाधान के साथ जहांगीरगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या एक कोटिया और वार्ड 16 पुरानी बाजार समेत अन्य क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सुधारने की मांग की गई। वरिष्ठ नेता योगेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि क्षेत्र की जनता समस्याओं से लंबे समय से परेशान है। प्रशासन को जनहित की मांगों पर गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए। प्रदर्शन में पूर्व प्रमुख प्रमोद दत्त, जिला पंचायत सदस्य अजीत यादव, राहुल दत्त, यशवर्धन, विद्या सिंह भारती, कृष्ण कुमार पांडेय, बांकेलाल गौतम, रामप्यारे निषाद समेत अन्य नेता मौजूद रहे। संचालन विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed