फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Sports festival begins with swimming competition

Ambedkar Nagar News: तैराकी प्रतियागिता के साथ खेल महोत्सव का आगाज

Sat, 12 Jul 2025 10:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 10:19 PM IST
विज्ञापन
Sports festival begins with swimming competition
राजकीय एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम में तैराकी के लिए खड़े ​खिलाड़ी। स्टेडियम
अंबेडकरनगर। खेल निदेशालय के निर्देश पर राजकीय एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में सात दिवसीय खेल महोत्सव का शुभारंभ तैराकी प्रतियोगिता के साथ हुआ। शनिवार शाम को इस आयोजन का शुभारंभ जिला क्रीड़ाधिकारी शीला भट्टाचार्य और सचिव जिला ओलंपिक संघ डॉ. हनुमान प्रताप सिंह ने किया। पहले दिन की प्रतियोगिता तैराकी रही, जिसमें कुल 36 बालक-बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

क्रीड़ाधिकारी ने उद्घाटन अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि तैराकी जैसे खेल सिर्फ प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि शारीरिक और मानसिक विकास के साधन भी हैं। उन्होंने युवाओं को अभ्यास की निरंतरता बनाए रखने की सलाह दी। वहीं, जिला ओलंपिक संघ के सचिव ने कहा कि खेल महोत्सव युवाओं को अपनी छिपी हुई प्रतिभा को सामने लाने का एक असरदार जरिया है।
विज्ञापन

यह मंच खिलाड़ियों को जिले से प्रदेश और फिर राष्ट्रीय स्तर तक ले जाने की दिशा में पहला कदम साबित हो सकता है। प्रतियोगिता के दौरान सभी कोच उपस्थित रहे। उन्होंने तकनीकी नियमों की निगरानी की और खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया। खेल महोत्सव में महोत्सव में कबड्डी, खो-खो, एथलेटिक्स, बैडमिंटन सहित कई खेलों की प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन खिलाड़ियों ने मारी बाजी
50 मीटर फ्री स्टाइल स्वीमिंग के बालिका वर्ग में नित्यसा प्रथम, सानवी दूसरे और अद्वियारा तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं 50 मीटर बैक स्ट्रोक बालिका वर्ग में सृष्टि प्रथम, श्रुति द्वितीय और आराध्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 50 मीटर फ्री स्टाइल बालक वर्ग में विभूति नारायण सिंह ने पहना स्थान हासिल कर बाजी मारी। वहीं समग्र दूसरे और अद्विक तीसरे स्थान पर रहे। 100 मीटर फ्री स्टाइल बालक वर्ग में अद्विक प्रथम, रुद्र दूसरे और समर्थ तीसरे स्थान पर रहे।

50 मीटर फ्री स्टाइल बालक वर्ग में अनिमेष अव्वल रहे। जबकि, आदित्य दूसरे और सत्यम तीसरे स्थान पर रहे। 100 मीटर फ्री स्टाइल बालक वर्ग में अनिमेष प्रथम, सत्यम द्वितीय और आदित्य मृतीय स्थान पर रहे। 50 मीटर फ्री स्टाइल बालिका वर्ग में पार्धवी अव्वल रहीं। शान्वी दूसरे व वैष्णवी सिंह तीसरे स्थान पर रहीं। 100 मीटर फ्री स्टाइल बालिका वर्ग में वैष्णवी सिंह ने पहला स्थान हासिल किया। जबकि ओजस्वी ने दूसरा और उन्नति ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed