फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Special voter list revision campaign will start from 29th

Ambedkar Nagar News: 29 से चलेगा विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान

Sun, 27 Oct 2024 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 27 Oct 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Special voter list revision campaign will start from 29th
अंबेडकरनगर। विधानसभा चुनावों की निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत 29 अक्तूबर से जिले में होगी। 28 नवंबर तक नाम बढ़ाने, घटाने व संशोधन का काम हो सकेगा। इसे लेकर डीएम ने कलेक्ट्रेट में शनिवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

राजनीतिक दलों की के प्रतिनिधियोंं को बताया गया कि विधानसभा क्षेत्रोंं की मतदाता सूची का आलेख प्रकाशन 29 अक्तूबर को होगा। नौ,10,23 व 24 नंवबर को बूथोंं पर विशेष अभियान चलेगा। 28 नंवंबर तक आवेदन पत्र लिए जाएंगे। 24 दिसंबर तक दावे एवं आपत्तियोंं का निस्तारण होगा जबकि छह जनवरी 2025 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह ने बताया कि निर्वाचन आयोग के आदेश पर कटेहरी में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य स्थगित रहेगा। बैठक में एसपी डॉ कौस्तुभ, एडीएम डॉ.सदानंद गुप्त, एसडीएम व कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed