{"_id":"68792dd2677f7b4ce606d690","slug":"special-revision-campaign-of-voter-list-will-start-from-today-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1008-138773-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: आज से शुरू होगा मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: आज से शुरू होगा मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण अभियान
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर मतदाता सूची को अद्यतन करने की कवायद शुरू हो चुकी है। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम शुक्ला के नेतृत्व में निर्वाचन कार्यालय ने पूरी प्रक्रिया की समय सारिणी जारी कर दी है।
कार्यक्रम के तहत 18 जुलाई से 15 जनवरी 2026 तक का प्रत्येक चरण निर्धारित किया गया है। आज से लेकर 13 अगस्त तक का समय बीएलओ व पर्यवेक्षकों की नियुक्ति, उन्हें प्रशिक्षण देने, स्टेशनरी वितरण और प्राथमिक विलोपन के लिए निर्धारित किया गया है। यह चरण उन ग्राम पंचायतों पर केंद्रित होगा, जिनके भू-भाग किसी अन्य पंचायत या नगरीय निकाय में सम्मिलित हुए हैं।
14 अगस्त से 29 सितंबर तक बीएलओ टीम प्रत्येक घर पर जाकर मतदाता का नाम, पता, आयु, मृतक या स्थानांतरण की स्थिति की पुष्टि करेगी। यह सर्वे आगामी पंचायत चुनाव के लिए पारदर्शिता की रीढ़ साबित होगा। इस दौरान 01 जनवरी 2025 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा भी पहली बार मतदाता सूची में दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
पांच दिसंबर को प्रस्तावित सूची का प्रकाशन होगा। इसके बाद 6 से 12 दिसंबर तक आम नागरिक अपने नाम, परिवारजनों के नाम या गलती को लेकर दावा-आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। इसका निस्तारण 13 से 19 दिसंबर तक होगा। 24 दिसंबर से 8 जनवरी तक पूरक सूची तैयार कर कंप्यूटराइजेशन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पुनः केंद्र निर्धारण, मैपिंग व पुनरीक्षण के बाद 15 जनवरी को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी जाएगी। सहायक निर्वाचन अधिकारी डॉ. महेश द्विवेदी ने बताया कि पूरे कार्यक्रम के दौरान सार्वजनिक अवकाशों में भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे। किसी भी स्थिति में पुनरीक्षण कार्यक्रम की तिथियों में बदलाव नहीं किया जाएगा।