{"_id":"66f45121d9de0c6d9f0e70b9","slug":"special-campaign-for-cleanliness-started-in-the-bodies-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-121830-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: निकायों में चला सफाई का विशेष अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: निकायों में चला सफाई का विशेष अभियान
Wed, 25 Sep 2024 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 25 Sep 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
टांडा के हनुमानगढ़ी मोहल्ले में सफाई करते कर्मचारी।
अंबेडकरनगर। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत बुधवार को सभी तीन नगर पालिका परिषद व चार नगर पंचायत में विशेष स्वच्छता अभियान चला। स्कूलों में विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। वहीं बुधवार को भी अकबरपुर नगर स्थित संयुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सौ सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। जरूरी परामर्श देने के साथ ही आवश्यकतानुसार दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।
नगर पालिका परिषद अकबरपुर में पंडाटोला, अली कॉलोनी, शिक्षक कॉलोनी, महानगर कॉलोनी, शास्त्रीनगर कॉलोनी, गदायां, अहिराना, बौद्धविहार कॉलोनी के साथ ही कई अन्य वार्ड में अधिशासी अधिकारी बीना सिंह के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चला। आवश्यकतानुसार जगह-जगह एंटी लार्वा व चूने का छिड़काव हुआ। अकबरपुर नगर के राजकीय रमाबाई महिला पीजी कॉलेज, बीएन इंटर कॉलेज, डॉ. जीके जेतली इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, डॉ. अशोक स्मारक इंटर कॉलेज में कार्यक्रम समन्वयक जसवंत के नेतृत्व में कर्मचारियों ने विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
इसके साथ ही बुधवार को भी अकबरपुर नगर स्थित सीएचसी पर सौ सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। उन्हें स्वस्थ रहने के टिप्स दिए गए। टांडा व जलालपुर नगर पालिका परिसर के साथ ही नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर, जहांगीरगंज, अशरफपुर किछौछा व इल्तिफातगंज में भी संबंधित ईओ के नेतृत्व में विशेष स्वच्छता अभियान चला।