Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   SP workers protested and demanded resignation of Home Minister

Ambedkar Nagar News: सपाइयों ने प्रदर्शन कर मांगा गृहमंत्री का इस्तीफा

Sun, 22 Dec 2024 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 22 Dec 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
SP workers protested and demanded resignation of Home Minister
कलेक्ट्रेट के निकट आंबेडकर प्रतिमा के समक्ष प्रदर्शन करते सपाई।
अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलेक्ट्रेट के निकट आंबेडकर प्रतिमा के समक्ष गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ प्रदर्शन कर उनका इस्तीफा मांगा। बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के अपमान का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा डॉ.भीमराव आंबेडकर को लेकर की गई टिप्पणी के चलते सपा और कांग्रेस ने मोर्चा खोल रखा है। शनिवार की सुबह 10 बजे अकबरपुर के सपा कार्यालय पर सपाइयों का जमावड़ा लगने लगा। कुछ देर में ही वहां जिलाध्यक्ष जंगबहादुर भी पहुंच गए। इसके बाद सपा कार्यकर्ता अपने हाथों में डॉ. आंबेडकर की तस्वीर को लेकर पैदल ही कलेक्ट्रेट की तरफ निकल पड़े।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष के अलावा अकबरपुर विधायक रामअचल राजभर, आलापुर विधायक त्रिभुवन दत्त, टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा के पीछे बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता नारेबाजी करते कलेक्ट्रेट के निकट धरना स्थल पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने यहां धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव ने कहा कि अमित शाह ने बाबा साहब पर जो आपत्तिजनक टिप्पणी की है इससे यह साबित हो गया है कि वे दलितों व पिछड़ों के विरोधी हैं। पूर्व एमएलसी हीरालाल यादव ने कहा कि गृहमंत्री द्वारा संविधान निर्माता पर की गई टिप्पणी निंदनीय है। समाज के सभी लोगों को एकजुट होकर विरोध कर केंद्र सरकार को भंग कर देना चाहिए। केंद्र मेंं बैठे लोग बाबा साहब के संविधान को नहीं मानते हैं। राममूर्ति वर्मा ने कहा कि बाबा साहब के ऊपर टिप्पणी करना अशोभनीय है। गृहमंत्री में यदि नैतिकता बची हो और संविधान में विश्वास हो तो अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। विधायक रामअचल ने कहा कि भीमराव आंबेडकर के ऊपर की गई टिप्पणी से यह जाना जा सकता है कि भाजपा दलितों, पिछड़ो व वंचितों के प्रति कितना संवेदना रखती है। भाजपा के मंसूबे को अब आंबेडकर के सच्चे समर्थकों ने जान लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद लालजी वर्मा और पूर्व प्रत्याशी शोभावती वर्मा ने भी बयान की जमकर निंदा की। पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा ने कहा कि बाबा तेरा मिशन अधूरा अखिलेश यादव करेंगे पूरा। बाबा साहब के सम्मान में पीडीए मैदान में के नारे लगाते रहे। जिला महामंत्री मुजीब अहमद सोनू और वरिष्ठ नेता उत्तम चौधरी ने कहा कि संविधान के निर्माता पर इस प्रकार गैरजिम्मेदाराना टिप्पणी पर केंद्रीय गृहमंत्री के इस्तीफा देने तक प्रदर्शन जारी रहेगा। बाद में एडीएम सदानंद गुप्त को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भी दिया। इस दौरान जिला प्रवक्ता राजितराम यादव, जिला पंचायत सदस्य विजय यादव, महेंद्र यादव, मनोज यादव, छात्रसभा जिलाध्यक्ष निखिल जायसवाल, अमरेंद्र यादव, नंदू यादव, अनूप कुमार यादव, राजितराम गौतम, केशवराम पटेल, कुंदन यादव, परशुराम वर्मा समेत अन्य सपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed