फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   SP workers outraged over Akhilesh's detention

Ambedkar Nagar News: अखिलेश को हिरासत में लेने पर भड़के सपाई

Wed, 07 Oct 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 07 Oct 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
SP workers outraged over Akhilesh's detention
कलेक्ट्रेट स्थित धरनास्थल पर प्रदर्शन करते अकबरपुर विधायक व सपा कार्यकर्ता।
अंबेडकरनगर। सपा प्रमुख अखिलेश यादव को दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की खबर मिलते ही बुधवार शाम कलेक्ट्रेट स्थित धरनास्थल पर सपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की भीड़ जुटने लगी। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ भी किया गया।
विज्ञापन



करीब चार बजे शुरू हुए प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी पहुंच गए। अकबरपुर विधायक रामअचल भी धरनास्थल पर पहुंचे। विधायक के पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी तेज कर दी। विधायक ने कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को सरकार के इशारे पर हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन


उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। अखिलेश यादव की रिहाई की खबर मिलने पर प्रदर्शन स्थल पर मौजूद सपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रदर्शन में अकबरपुर विधानसभा अध्यक्ष प्रवीन शर्मा, युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मो. सईम, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव धर्मेंद्र यादव, बालमुकुंद धूरिया, सूरज यादव, वरिष्ठ सपा नेता रामसुरेश वर्मा और लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष नरेंद्र यादव मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed