{"_id":"6001d3298ebc3e33617d94c5","slug":"sp-workers-celebrated-former-mp-dimple-s-birthday-ambedkar-nagar-news-lko560039910","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया पूर्व सांसद डिम्पल का जन्मदिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया पूर्व सांसद डिम्पल का जन्मदिन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के जलालपुर में पूर्व सांसद डिंपल यादव के जन्मदिन कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी पूर्व सांसद डिम्पल यादव का जन्मदिन सपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को धूमधाम से मनाया। सपा के वरिष्ठ नेता सिद्धार्थ मिश्रा के नेतृत्व में जलालपुर विधानसभा क्षेत्र के परुइया आश्रम विद्यालय परिसर में गोष्ठी आयोजित हुई।
सपा नेता सिद्धार्थ मिश्र ने डिम्पल यादव के संसदीय जीवन एवं अखिलेश यादव द्वारा किये गये ऐतिहासिक कार्यों की चर्चा की। कहा कि पूर्व सांसद डिम्पल ने कई बार अपने कार्यकाल के दौरान लोकसभा में महिलाओं, छात्राओं एवं वंचितों के विषय को प्रमुखता से उठाया है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तमाम मेधावी छात्र छात्राओं को लैपटॉप देकर प्रोत्साहित करने का काम किया है।
सपा नेताओं ने कार्यक्रम में डिम्पल यादव के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए छात्राओं को उपहार भी भेंट किया। इस मौके पर रामरतन, सर्वेश यादव, अंशुल यादव, सूरज पाण्डेय, पवन जायसवाल, आभास वर्मा, हैपी गुप्ता, गौरव यादव, डॉ. प्रदीप सिह, सुरेश यादव, संतोष यादव, लीलावती, विनीता सिंह आदि मौजूद रहे।