Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   SP will raise the voice of the oppressed from the streets to the House: Shyamlal

सड़क से सदन तक मजलूमों की आवाज उठाएगी सपा : श्यामलाल

Sun, 02 Mar 2025 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 02 Mar 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
SP will raise the voice of the oppressed from the streets to the House: Shyamlal
जलालपुर के जीवत खुरमुल्लीपुर गांव में परिजनों से मुलाकात करते सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पा
अंबेडकरनगर। कोतवाली क्षेत्र जलालपुर के जीवत खुरमुल्लीपुर गांव में बीती 17 फरवरी को जमीन विवाद में मारपीट हुई थी, जिसमें राजा भोज की मौत हो गई थी। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। इसके बाद भी आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की गई। रविवार को सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने पीड़ित के गांव पहुंच उनका हाल जाना और हरसंभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि अंबेडकरनगर जिले में ही बाबा साहब का संविधान सुरक्षित नहीं रह गया है, जंगलराज कायम है। लोगों पर अत्याचार बढ़ गया है। गरीबों को थाने और कोतवाली में न्याय नहीं मिल रहा है। हत्या के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई और दबंगों ने जमीन पर भी कब्जा कर लिया। मजलूमों, गरीबों और शोषितों को न्याय दिलाने के लिए सपा सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलकर पीड़ित परिवार को राहतकोष से मदद दिलवाने की बात कही।
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय महासचिव अकबरपुर विधायक राम अचल राजभर ने कहा कि पूरे प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। सपा जिलाध्यक्ष जंग बहादुर यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार में जनता सुरक्षित नहीं रह गई है। महंगाई के साथ बेरोजगारी तेजी से बढ़ती जा रही है। सड़क पर बदमाशों की गुंडागर्दी बढ़ गई है। आए दिन लोगों के कत्ल हो रहे हैं। इस मौके पर टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा, पूर्व मंत्री शंखलाल मांझी, पूर्व प्रत्याशी राजेश सिंह, पूर्व विधायक सुभाष राय, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अभिषेक सिंह, रामेंद्र सिंह, रामआज्ञा राजभर, अमरजीत यादव, वसीउल्लाह समेत तमाम सपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed