फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   SP Tanda Assembly Speaker Rita Chauhan resigned

Ambedkar Nagar News: सपा टांडा विधानसभा अध्यक्ष रीता चौहान ने दिया इस्तीफा

Fri, 01 Aug 2025 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 01 Aug 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
SP Tanda Assembly Speaker Rita Chauhan resigned
अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी महिला सभा की आंतरिक राजनीति में गहराता विवाद शुक्रवार को तब सामने आया जब टांडा विधानसभा महिला सभा अध्यक्ष रीता चौहान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने इस्तीफे में महिला सभा की जिलाध्यक्ष सीमा यादव पर तानाशाही, अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों के गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन

रीता चौहान ने कहा कि जिलाध्यक्ष के साथ कार्य करना अब संभव नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सीमा यादव को संगठनात्मक अनुभव और सामाजिक-पार्टी पृष्ठभूमि के अभाव में वर्ष 2023 में जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत कर दिया गया, जबकि वह स्वयं वर्ष 2012 से पार्टी की सक्रिय कार्यकर्ता रही हैं। रीता ने बताया कि उन्होंने 2022 विधानसभा चुनाव, 2024 लोकसभा चुनाव और विभिन्न उपचुनावों में पार्टी के लिए लगातार कार्य किया है। लेकिन 28 जुलाई 2025 को उन्हें बिना कारण हटाए जाने से मानसिक उत्पीड़न हुआ। इसके बाद 30 जुलाई को उन्हें बहाल किया गया और सीमा यादव ने फेसबुक पर अनुशासन सुधारने की बात कही, जिसे रीता ने झूठा करार दिया। इस बाबत जिलाध्यक्ष ने बताया कि आरोप निराधार है। इस प्रकार का कोई भी व्यवहार नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed