फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   SP protests over poor electricity system

Ambedkar Nagar News: बदहाल बिजली व्यवस्था पर सपा का प्रदर्शन

Fri, 24 Jul 2026 09:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 09:40 PM IST
विज्ञापन
SP protests over poor electricity system
शुक्रवार को अघोषित बिजली कटौती व अन्य समस्याओं के समाधान के लिए अधीक्षण अ​भियंता को ज्ञापन सौंप
अंबेडकरनगर। विधानसभा क्षेत्र अकबरपुर की खराब विद्युत व्यवस्था को लेकर समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी ने ऊर्जा मंत्री के नाम अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपा। इसमें छह प्रमुख समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग की गई।
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष प्रवीण कुमार शर्मा के नेतृत्व में यह ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में कहा गया कि अकबरपुर में अघोषित बिजली कटौती से आमजन, किसान और व्यापारी परेशान हैं। उपभोक्ताओं का विद्युत भार बिना सूचना के बढ़ाया जा रहा है। इससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। वर्षों पुराने जर्जर पोल और तार दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं, पर इनके प्रतिस्थापन पर कार्रवाई नहीं हो रही। राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत टूटे केबिलों को दोबारा लगवाने की भी मांग की गई।
विज्ञापन

सपा ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिलों में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। इससे उपभोक्ताओं में व्यापक नाराजगी है। विजिलेंस टीम पर जांच के नाम पर अवैध वसूली का आरोप है। टीम घरों में प्रवेश कर वीडियो बनाती है और एफआईआर की धमकी देती है। ज्ञापन में दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई और अवैध वसूली पर रोक लगाने की मांग की गई। उन्होंने चेतावनी दी कि निराकरण न होने पर पार्टी उपभोक्ताओं के साथ सड़क पर उतरकर धरना-प्रदर्शन करेगी। इस दौरान सालिक राम यादव, मनोज यादव, महेंद्र यादव, प्रशांत राजभर समेत कई नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed