फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   SP-PDA government will be formed in 2027: Shyam Lal Pal

2027 में बनेगी सपा-पीडीए की सरकार : श्यामलाल पाल

Sun, 27 Sep 2026 10:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
SP-PDA government will be formed in 2027: Shyam Lal Pal
टांडा के चिंतौरा में मंच पर मौजूद सपा प्रदेश अध्यक्ष व अन्य। संवाद
टांडा। चिंतौरा में रविवार को सपा विधायक राममूर्ति वर्मा की ओर से आयोजित पीडीए महापंचायत में प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी का एजेंडा सामने रखा। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता सत्ता परिवर्तन का मन बना चुकी है और 2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा-पीडीए की सरकार बनेगी। उन्होंने सामाजिक न्याय, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा को पार्टी की प्राथमिकता बताया।
विज्ञापन

श्यामलाल ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर पीडीए वर्ग के साथ छल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि युवाओं को दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया गया था, लेकिन रोजगार के बजाय प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने से युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मताधिकार और अपने वोट की सुरक्षा को लेकर सजग रहने की अपील की। प्रदेश अध्यक्ष ने कानून व्यवस्था को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। पाल ने कटेहरी विधानसभा उपचुनाव में पुलिस, प्रशासन और पीठासीन अधिकारियों के जरिए मतदाताओं को प्रभावित करने का आरोप लगाया। उन्होंने सपा समर्थित बूथों के आसपास बैरिकेडिंग और गड्ढे खुदवाने का भी दावा किया। कहा कि अंबेडकरनगर में सपा का प्रदर्शन 2022 और 2024 के मुकाबले बेहतर रहेगा।
विज्ञापन

सीट बंटवारे पर राष्ट्रीय नेतृत्व लेगा फैसला
इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे के सवाल पर पाल ने कहा कि अंतिम निर्णय पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा। उन्होंने अकबरपुर के बरियावन में मकान ढहाए जाने के मामले का भी जिक्र किया। कहा कि सपा सरकार बनने पर बुनकरों को संसाधन, बाजार और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर काम किया जाएगा। कार्यक्रम में सांसद लालजी वर्मा, अकबरपुर विधायक राम अचल राजभर, आलापुर विधायक त्रिभुवन दत्त, पूर्व एमएलसी हीरालाल यादव, पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा, जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव, जिला महासचिव मुजीब अहमद सोनू, प्रदेश सचिव मुसाब अजीम, हाजी इफ्तेखार अध्यक्ष बुनकर सभा, जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed