फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   SP overshadows BJP in campaign expenses for by-elections

Ambedkar Nagar News: उपचुनाव के प्रचार खर्च में भाजपा पर भारी सपा

Tue, 12 Nov 2024 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 12 Nov 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
SP overshadows BJP in campaign expenses for by-elections
अंबेडकरनगर। विधान सभा की रिक्त सीट के लिए हो रहे उपचुनाव के प्रचार प्रसार पर हो रहे खर्च में सपा प्रत्याशी भाजपा पर भारी पड़ रहा है। मंगलवार को कलेक्ट्रेट के कोषागार में निर्वाचन आयोग की तरफ से नामित व्यय प्रेक्षक किरन टीए के समक्ष चुनाव मैदान में मौजूद प्रत्याशियों के खर्च रजिस्टर का द्वितीय मिलान हुआ। इसमें समाजवादी पार्टी प्रत्याशी शोभावती वर्मा 12,15,489 रुपये चुनावी खर्च के साथ सबसे आगे रही। जबकि भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी धर्मराज निषाद 11,16,858 रुपये खर्च कर दूसरे व बसपा प्रत्याशी अमित वर्मा 4,67,391 रुपये खर्च के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन

व्यय प्रेक्षक के अनुसार चुनाव लड़ रहे छह प्रत्याशियों पर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गोविंद कुमार व राजेश कुमार द्वारा प्रकाशन कराए जाने की बात स्वीकार तो की गई लेकिन इस संबंध मं कोई अभिलेख प्रस्तुत नहीं किया है। इस पर उन्हें जरूरी अभिलेख दिए जाने के लिए निर्देशित किया गया। चुनाव मैदान में मौजूद प्रत्याशियों के व्यय रजिस्टर का तीसरा मिलान अब 18 नवंबर को होगा। इस दौरान सभी प्रत्याशी प्राप्त व खर्च धनराशि के संबंध में आवश्यक साक्ष्य के साथ कोषागार में उपस्थित होकर अपने खातों का मिलान सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक कराएंगे। इस मौके पर वरिष्ठ कोषाधिकारी बृजलाल तथा सहायक व्यय प्रेक्षक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed