फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   SP misled in the name of saving the Constitution: Vishwanath

सपा ने संविधान बचाने के नाम पर किया गुमराह : विश्वनाथ

Sun, 15 Sep 2024 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 15 Sep 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
SP misled in the name of saving the Constitution: Vishwanath
कटेहरी बाजार के रामलीला मैदान में बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन में मंचासीन मुख्यअति​थि व अन्य पदा​धि
कटेहरी (अंबेडकरनगर )। बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में एकदिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को कटेहरी बाजार में स्थित रामलीला मैदान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा कि बसपा प्रमुख मायावती ने कटेहरी विधानसभा के उपचुनाव में अमित पटेल उर्फ जितेंद्र को प्रत्याशी बनाया है। कार्यकर्ता पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ उपचुनाव की तैयारी में जुट जाएं।
विज्ञापन

कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने देश को जो मजबूत संविधान दिया है वह दलितों मजलूमों के लिए बहुत ही हितकारी है। इस संविधान को कभी खत्म नहीं किया जा सकता। लोकसभा के चुनाव में सपा ने संविधान बचाने के नाम पर गुमराह किया। सपा सरकार में सबसे ज्यादा नुकसान गरीबों व दलितों का हुआ है। बसपा शासनकाल में छोटी-छोटी नौकरी के लिए भर्ती शुरू की गई, लेकिन सरकार जाने पर सपा ने भर्तियों पर रोक लगा दी।
विज्ञापन

कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का दलित विरोधी चेहरा बेनकाब हो चुका है। विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद व मुख्य प्रभारी अयोध्या मंडल सलीम अंसारी ने कहा कि बसपा ही सर्वसमाज की सच्ची हितैषी है। अध्यक्षता धर्मवीर सिंह अशोक एवं संचालन दिलीप कुमार विमल ने किया। कार्यकर्ता सम्मेलन में जिलाध्यक्ष सुनील सावंत, अरविंद गौतम, अनवर अली, राजेश गौतम, राम बहोंर राव, हनुमान, राम सुफल, विजय बहादुर, महेंद्र कुमार, रहमान, अब्दुल रहमान, मेराज अहमद, अब्दुल जब्बार, मो. ताहिर, अरविंद गौतम, दिलीप कुमार विमल, राम सुभावन भारती आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed