फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   SP leaders placed under house arrest

सपा नेताओं को किया नजरबंद

Wed, 17 Nov 2021 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
SP leaders placed under house arrest
अंबेडकरनगर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के मौके पर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में किसी प्रकार का विरोध प्रदर्शन आदि न हो, इसके लिए जनपद पुलिस सक्रिय दिखी। सपा के जिन नेताओं पर प्रशासन को किसी प्रकार के विरोध प्रदर्शन आदि करने का शक था, उन्हें पुलिस ने सोमवार की रात से ही नजरबंद कर दिया था। मंगलवार को कार्यक्रम संपन्न होने के बाद पुलिस कर्मियों को उनके आवास से हटा दिया गया।
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के उद्घाटन का कार्यक्रम मंगलवार को सुल्तानपुर जिले में हुआ। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। एयर शो का भव्य आयोजन भी हुआ। ऐसे में इन कार्यक्रमों में विरोध प्रदर्शन आदि न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन सपा नेताओं पर नजर रखे था। एसपी आलोक प्रियदर्शी के निर्देश पर एहतियातन जिले के दो युवा सपा नेताओं को उनके आवास पर नजरबंद कर दिया गया।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर के मीरानपुर मोहल्ला निवासी समाजवादी छात्र सभा के पूर्व सदस्य महेंद्र यादव व आलापुर विधानसभा क्षेत्र के बारीडीहा सिकंदरपुर निवासी समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न यादव को पुलिस ने उनके आवास पर सोमवार की रात से ही नजरबंद कर दिया। मंगलवार को कार्यक्रम समाप्त होने के बाद उनके आवास से पुलिसकर्मियों को हटा दिया गया। युवा नेता महेंद्र व प्रद्युम्र ने सरकार के इस रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई। कहा कि सपा सरकार के इस ड्रीम प्रोजेक्ट को अपना बता रही भाजपा सरकार विरोध के स्वर से डरी हुई है। आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को इसका जवाब जनता देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed