फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   SP in review meeting

समीक्षा बैठक में एसपी ने दिए निर्देश

Sun, 11 Oct 2020 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
SP in review meeting
अंबेडकरनगर। पुलिस लाइन में रविवार को अपराध समीक्षा गोष्ठी/सैनिक सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें सभी थानों से आईं महिला आरक्षियों ने हिस्सा लिया और उनकी समस्या का तत्काल निस्तारण किया गया। सभी थानों से अपराधियों के धर पकड़ का निर्देश दिया।
विज्ञापन

महिला सम्बन्धी अपराधों में वांछित अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया। आगामी दुर्गापूजा व दशहरा त्यौहार के दृष्टिगत कोरोना महामारी/कोविड-19 को लेकर जारी दिशा निर्देश से अवगत कराया। साथ ही बेहतर कार्य करने के वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि इस बार कोरोना महामारी के चलते इस सार्वजनिक स्थानों, चौराहों पर पूजा पंडाल/मूर्तियों की स्थापना नहीं होगी। ऐसे में पूजा समिति पदाधिकारियों को बताया जाए कि वह किसी एक निश्चित बड़े हाल या खुले मैदान में प्रतिमाओं की स्थापना करें। किसी प्रकार का वृहद आयोजन न करें। शासन द्वारा जारी गाइड लाइन का गंभीरता से अनुपालन कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही एसपी ने विभिन्न थानों से आए सिपाहियों की समस्याओं का सुना, और मौके पर निस्तारित भी किया। एसपी ने सितम्बर माह बेहतर कार्य करने वाले अलीगंज थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक हीरालाल यादव, सम्मनपुर थाने के उपनिरीक्षक ओमप्रकाश राय, जैतपुर थाने के उपनिरीक्षक कैलाश सिंह यादव को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही एसपी ने सभी थानाध्यक्षों से क्रमवार समीक्षा भी की। लंबित विवेचनाओं में तेजी लाने का निर्देश दिया।
एसपी ने कहा कि जिन अपराधियों पर पुरस्कार घोषित है, उनकी धर पकड़ के लिए अभियान और तेज किया जाए। इसके अलावा एसपी ने मॉस्क कार्यवाही, हिस्ट्रीशीट, गैंगेस्टर, एनएसए, गैंग व माफिया पंजीकरण, पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी आदि की समीक्षा की। एएसपी अवनीश कुमार मिश्र ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि दुर्गा पूजा व दशहरा पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया जाए।

समिति पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें गाइडलाइन के बारे में अवगत कराया जाए, जिससे किसी प्रकार की मुश्किल न खड़ी हो। बैठक में सीओ सदर नवीन कुमार सिंह, सीओ टांडा संतोष कुमार सहित सभी सीओ, थानाध्यक्ष व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed