फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   sp bjp election

Ambedkar Nagar News: भाजपा और सपा ने भुगता टिकट वितरण में मनमानी का खामियाजा

Sun, 14 May 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 14 May 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
sp bjp election
अंबेडकरनगर। टिकट वितरण में मनमानी ने भाजपा व सपा दोनों दलों को जिले में बड़ी सफलता हासिल करने से पहले ही ब्रेक लगा दिया। अध्यक्ष पद पर सपा ने दो जबकि भाजपा ने सिर्फ एक सीट जीती है। लोगों का कहना है कि यदि दोनों ही दलों ने सूझबूझ से टिकट वितरण किया होता और स्थानीय नेताओं की अनावश्यक दखलअंदाजी न हुई होती तो दोनों ही दलों के लिए सफलता के काफी अच्छे मौके थे।
विज्ञापन


निकाय चुनाव में इस बार भाजपा व सपा दोनों ही दलों के सामने अच्छी बढ़त हासिल करने का मौका था। कई निकायों में बेहतर माहौल दिखा लेकिन टिकट वितरण को लेकर हुई खींचतान व मनमानी ने सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। अकबरपुर में अध्यक्ष की सीट पर पिछले चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सरिता गुप्त की जीत हुई थी। इस बार उनका टिकट बदलकर पार्टी के दूसरे सक्रिय नेताओं को दिए जाने की पुरजोर मांग हो रही थी। पार्टी के ही कई पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने यह फीडबैक दिया था कि टिकट न बदला गया तो जीती हुई सीट पार्टी बड़े अंतर से हार जाएगी। और हुआ भी यही। भाजपा ने अकबरपुर सीट पर पूरी ताकत लगा रखी थी। इसके बाद भी यहां उसे तीसरा स्थान हासिल हुआ।
विज्ञापन

जलालपुर में वरिष्ठ नेता रामप्रकाश यादव की पत्नी शोभावती के रूप में कार्यकर्ताओं की इच्छा के अनुरूप तो टिकट दिया गया लेकिन कई मोर्चे पर मदद करने की जो जरूरत थी वह नहीं हो पाई। इसी तरह आलापुर से विधायक रहीं अनीता कमल को लेकर नाराजगी के चलते ही उनका पिछले विधानसभा चुनाव में टिकट काटा गया था। इसके बाद भी अनीता को उसी आलापुर विधानसभा क्षेत्र के जहांगीरगंज नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए टिकट थमा दिया गया। वे तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ इसी तरह का हाल सपा में भी रहा। अकबरपुर में पिछली बार निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर रनर रहीं नाजरीन बेगम को इस बार भी टिकट नहीं दिया गया। वे लगातार दूसरी बार रनर रहीं जबकि अकबरपुर विधायक की ओर से पूरी ताकत लगाने के बाद भी सपा प्रत्याशी यहां मुख्य मुकाबले में ही नहीं आ सकीं। टांडा नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए शबाना नाज को पिछली बार भी सपा ने मना कर दिया था। वे तब निर्दलीय दूसरे स्थान पर थीं।

इस बार भी सपा ने टिकट नहीं दिया तो निर्दल लड़कर चुनाव जीत गईं। राजेसुल्तानपुर में सपा ने पहले विनोद प्रजापति को टिकट दिया था लेकिन बाद में इंकार कर दिया। वे निर्दल चुनाव लड़े और जीत गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed