फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Somewhere transformers blew up and somewhere power was cut off due to burning of cables

Ambedkar Nagar News: कहीं फुंके ट्रांसफार्मर तो कहीं केबल जलने से बिजली गुल

Sat, 14 Jun 2025 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
Somewhere transformers blew up and somewhere power was cut off due to burning of cables
अंबेडकरनगर। शहर से लेकर गांव तक अंधाधुंध बिजली कटौती से भीषण गर्मी में उपभोक्ता बेहाल हैं। शुक्रवार की रात कहीं ट्रांसफार्मर फुंकन तो कहीं केबल जलने के कारण शहर के ज्यादातर मोहल्लों में बिजली आपूर्ति ठप रही। वहीं 200 से अधिक गांवों के उपभोक्ता भी बिजली कटौती से बेहाल रहे। शनिवार शाम तक शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों का यही हाल रहा। मरम्मत करने में बिजली विभाग के कर्मचारी हाफने लगे हैं।
विज्ञापन

बरवा बैरमपुर बिजली घर से संचालित बनगांव मार्ग पर लगा ट्रांसफार्मर शुक्रवार शाम छह बजे फुंक गया था। तीन घंटे बाद रात करीब 9 बजे ट्रांसफार्मर को बदलकर आपूर्ति बहाल कराई गई। एक घंटे बाद दोबारा ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई, जिसके बाद इससे संचालित करीब 200 घरों की बिजली पूरी रात गुल रही। रात करीब 10 बजे बनगांव मार्ग से शहर की तरफ आए मुख्य केबल में फाॅल्ट आ गया, जिसके बाद मीरानपुर आंसिक, मिर्जापुर, इंद्रलोक काॅलोनी समेत 10 मोहल्ले की 10 हजार आबादी की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

रात एक बजे के करीब फाॅल्ट को ठीक कर आपूर्ति बहाल कराई गई। शनिवार की सुबह आठ बजे मरैला बिजली घर के खराब उपकरण बदले कार्य शुरू होते ही शहजादपुर शहरी इलाके समेत इस बिजली घर से संचालित करीब 30 गांव की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली कर्मियों को फाॅल्ट ढूंढें नहीं मिल रहा था। बिजली गुल रहने से गृहणियों को खाना बनाने से लेकर घरेलू कामकाज निपटाने के लिए परेशान होना पड़ा। बिजली न रहने से घरों के सबमर्सिबल नहीं चल सके। लंबी कटौती से लोगों के घरों के इन्वर्टर भी डिस्चार्ज गए, जिसके बाद हालात और भी बिगड़ गए। दोपहर 12 बजे के बाद आपूर्ति बहाल होने पर नागरिकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अकबरपुर के पटेलनगर बिजली घर के अकबरपुर-बसखारी और टांडा मार्ग पर अनुरक्षण का कार्य कराने के लिए सुबह आठ बजे बिजली आपूर्ति काटी गई। उपभोक्ताओं का आरोप है कि बिना पूर्व सूचना के ही बिजलीकर्मी अनुरक्षण का कार्य करा रहे हैं। इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को झेलना पड़ रहा है।
बिजली घर से गायब रहता है लाइनमैन
बैरमपुर बिजली घर पर तैनात बिजली कर्मी मनोज यादव से रात में जब उपभोक्ताओं ने संपर्क किया तो पता चला कि वह बिजली घर पर मौजूद नहीं है। आरोप है कि वह आए दिन नाइट ड्यूटी में बिजली घर से नदारद रहते हैं।
एक सप्ताह से नहीं मिल रही बिजली
जहांगीरगंज।रामनगर विद्युत उपकेंद्र के सुजावलपुर में एक सप्ताह पूर्व ट्रांसफार्मर जल गया था। तमाम शिकायतों के बाद ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह से बृहस्पतिवार को ट्रांसफार्मर तो लगा दिया गया लेकिन कनेक्शन देना भूल गए। पूर्व ग्राम प्रधान सुधीर सिंह ने बताया कि कई बार अधिकारियों और कर्मचारियों को फोन करके स्थिति से अवगत कराए जाने के बावजूद भी कनेक्शन नहीं दिया गया। इससे लगभग 700 आबादी परेशान हैं।
आज गुल रहेगी बिजली
राजेसुल्तानपुर। विद्युत उपकेंद्र तेंदुआई कला के एसडीओ सत्यनारायण थारु ने बताया कि रविवार को सुबह 10:00 बजे से शाम 4 बजे तक विद्युत उपकेंद्र पर लगे आठ एमवीए के ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाकर 10 एमवीए की जानी है। विद्युत उपकेंद्र से संबंधित फीडर राजेसुल्तानपुर, निकसपुर, सिंघल पट्टी,कम्हरिया, गिरैया बाजार, जहांगीरगंज के अलावा विद्युत क्षेत्र की आपूर्ति बाधित रहेगी।
होती रही ट्रिपिंग
कटेहरी। क्षेत्र के गोपालपुर गांव में बिजली कटौती से उमस भरी गर्मी से हजारों की आबादी परेशान रही। कटेहरी फीडर से 25 केवीए का ट्रांसफार्मर गांव में लगा है, लेकिन ओवरलोड होने के कारण रात भर ट्रिपिंग की समस्या बनी रही।

दुरुस्त की जा रही व्यवस्था
फाॅल्ट होने की दशा में उसे तत्काल ठीक कराया जा रहा है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अनुरक्षण और कंडक्टर बदलने की सूचना पूर्व में ही उपभोक्ताओं को दे दी गई थी। ड्यूटी से गायब रहने वाले लाइनमैन की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
राजकुमार त्रिपाठी, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed