फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Someone became SDM and BSA and CDPO

कोई बना एसडीएम तो कोई बीएसए व सीडीपीओ

Wed, 14 Apr 2021 11:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Someone became SDM and BSA and CDPO
अंबेडकरनगर। यूपी पीसीएस परीक्षा-2020 में जिले के कई और युवाओं ने सफलता हासिल की है। सफल हुए युवाओं ने कहा है कि सतत प्रयास व मजबूत संकल्प के बूते कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। सभी युवाओं को सिर्फ अपने लक्ष्य की तरफ गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

टांडा तहसील क्षेत्र के चांदपुर सलाहुद्दीनपुर गांव निवासी किसान सभापति वर्मा के पुत्र विकास वर्मा ने एसडीएम बनने की सफलता हासिल की है। आईईएस के तौर पर पहले से चयनित हो चुके विकास ने अब एसडीएम बनने की सफलता का श्रेय अपने परिवारीजनों की प्रेरणा को दिया है। उनके चयन पर बड़े भाई लालजी वर्मा, मिश्रीलाल व डॉ. अवधेश वर्मा ने खुशी का इजहार किया है।
विज्ञापन

आशापार बसहां निवासी सचिन कुमार यादव ने अपने दूसरे प्रयास में यूपी पीसीएस पास कर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बनने की सफलता हासिल की है। स्नातक तक की शिक्षा अंबेडकरनगर जिले से हासिल करने वाले सचिन ने परास्नातक की डिग्री बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकबरपुर नगर के इंद्रलोक कॉलोनी निवासी राहुल त्रिपाठी ने बाल विकास परियोजना अधिकारी बनने की सफलता हासिल की है। उन्हें 43वीं रैंक हासिल हुई है। राहुल के पिता राकेश त्रिपाठी का निधन हो चुका है। वे जनपद न्यायालय में बतौर लिपिक कार्यरत थे। पिता के स्थान पर राहुल को न्यायालय में नौकरी तो मिल गई थी, लेकिन राहुल का लक्ष्य बड़ा था। ऐसे में उन्होंने कुछ दिन नौकरी करने के बाद त्याग पत्र दे दिया।

इसके बाद उन्होंने अजीम प्रेमजी फाउंडेशन में नौकरी की,और उसे भी छोड़ दिया, और अपने लक्ष्य के लिए प्रयास जारी रखा। उनकी इस सफलता पर परिवारीजनों व शुभ चिंतकों ने खुशी का इजहार किया है। फिलहाल राहुल का लक्ष्य आईएएस अफसर बनना है। उनकी इस सफलता पर अकबरपुर नगर पालिका चेयरमैन सरिता गुप्ता, रामआशीष मिश्र, मनोज गुप्त, अतुल मिश्र, दिनेश त्रिपाठी, सुधांशू त्रिपाठी, संतोष दुबे आदि ने प्रसन्नता जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed