फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Some husband came to vote with some relative

कोई पति तो कोई रिश्तेदार के साथ वोट डालने पहुंचा

Sat, 10 Jul 2021 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Some husband came to vote with some relative
अंबेडकरनगर। कोई पति के साथ तो किसी ने रिश्तेदारों के साथ संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुछ मतदाता ऐसे भी थे, जो प्रत्याशी के साथ मतदान केंद्र तक गए तो कोई अकेला ही मतदान केंद्र पर पहुंच गया। मतदान को लेकर इस बीच मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

शनिवार को वैसे तो मतदान सुबह 11 बजे से होना था, लेकिन समय से पहले ही मतदाताओं का मतदान केंद्र पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। मतदाताओं में मताधिकार का प्रयोग करने को लेकर उत्साह का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वे मतदान करने के लिए नए कपड़े पहनकर पहुंच गए। 11 बजे से जब मतदान प्रक्रिया प्रारंभ हुई, तो ज्यादातर महिला मतदाता अपने पति या फिर रिश्तेदार के साथ मतदान करने के लिए पहुंचनी लगीं। कुछ ऐसे भी थे, जो प्रत्याशी के साथ मतदान केंद्र पहुंचे, तो ज्यादातर मतदाता कद्दावर नेताओं के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचे। टांडा विकास खंड में ज्यादातर मतदाता पूर्व मंत्री व कटेहरी विधायक लालजी वर्मा के साथ मतदान केंद्र पहुंचे, जो कि चर्चा का विषय रहा।
विज्ञापन

अकबरपुर ब्लॉक मुख्यालय पर चल रहे मतदान में कुछ मतदाता प्रत्याशी के साथ मतदान करने के लिए पहुंचे। जलालपुर व जहांगीरगंज में कुछ ऐसे भी मतदाता रहे, जिन्होंने अकेले ही मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान किया। बसखारी व टांडा में कुछ मतदाता नए कपड़े पहनकर मतदान करने के लिए पहुंचे, जो कि लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed