फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Solar panels should be installed fast: DM

तेजी से लगाए जाएं सोलर पैनल : डीएम

Fri, 28 Oct 2022 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Solar panels should be installed fast: DM
अंबेडकरनगर। राजकीय विद्यालयों में पठन-पाठन व जरूरी सुविधाओं को बेहतर करने के लिए शुक्रवार को डीएम सैमुअल पॉल एन ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। सभी राजकीय विद्यालयों में सोलर पैनल लगाने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विद्यालय में वाई-फाई, स्मार्ट क्लास, बच्चों को कम्प्यूटर की शिक्षा देने व कार्यालय संचालन में बिजली की काफी खपत होती है। ऐसे में यदि सोलर पैनल स्थापित होगा तो इससे काफी बिजली की बचत होगी। बिजली संकट की समस्या से भी निजात मिल सकेगी। बिजली पर निर्भरता कम करने के लिए सोलर पैनल एक बेहतर विकल्प है। ऐसे में शासन के निर्देश पर सभी को इस पर तेजी से काम करने की जरूरत है।
विज्ञापन

डीएम ने डीआईओएस, यूपी नेडा के परियोजना अधिकारी, अधीक्षण अभियंता बिजली को इसे लेकर ठोस प्रयास करने का निर्देश दिया। कहा कि सभी राजकीय विद्यालयों में सोलर पैनल लगाने का काम समय सीमा के अंदर पूरा करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के 10 राजकीय माध्यमिक विद्यालय में आनग्रिड सोलर पैनल की स्थापना की जानी है। इनमें सावित्री बाई फुले राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कुर्की, लखनपुर, तेंदुआईकला, अहिरौली रानीमऊ, जलालपुर, बड़ेपुर, पहितीपुर, अशरफपुर बरवां व टांडा आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed