फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   SOG And Police attrest girl

एसओजी व पुलिस टीम ने फरार किशोरी को दबोचा

Fri, 09 Aug 2019 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
SOG And Police attrest girl
अंबेडकरनगर। इब्राहिमपुर पुलिस की कैद से फरार हुई किशोरी को एसओजी की टीम ने छापेमारी कर बरामद कर लिया। गुरुवार देर शाम टांडा सीएचसी से फरार होने की खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया था। एसपी वीरेन्द्र कुमार मिश्र ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने के चलते महिला आरक्षी को निलंबित कर दिया था। रात में आरोपी किशोरी के बरामद होने के बाद पुलिस टीम ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

गुरुवार को इब्राहिमपुर पुलिस समेत पुलिस प्रशासन में उस समय हड़कंप मच गया, जब मेडिकल के लिए लाई गई किशोरी महिला पुलिसकर्मी को चकमा देकर फरार हो गई। किशोरी के फरार होने की खबर मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई। बताते चलें कि आरोपी किशोरी पांच माह पहले घर से लापता हो गई थी। इसकी तहरीर परिवारीजनों ने थाने में दी थी। पुलिस टीम ने गुरुवार को उसे बरामद किया। इसके बाद महिला आरक्षी के साथ टांडा सीएचसी मेडिकल के लिए भेजा था।
विज्ञापन

किशोरी महिला आरक्षी को अस्पताल में चकमा देकर भाग गई। महिला पुलिकर्मी ने थानाध्यक्ष इब्राहिमपुर संजय सिंह को सूचित किया। एसओ ने तत्काल पुलिस टीम के साथ नाकेबंदी व छापेमारी अभियान शुरू किया। इस बीच मामला एसपी वीरेन्द्र कुमार मिश्र तक पहुंचा तो उन्होंने तत्काल प्रभाव से महिला पुलिसकर्मी को ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही उसकी बरामदगी के लिए एसओजी टीम को भी लगा दिया। गुुरुवार रात ही पुलिस व एसओजी टीम ने फरार किशोरी को अकबरपुर के कांशीराम आवासीय कॉलोनी से बरामद कर लिया। पुलिस कुछ युवकों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed