फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Social distancing strips flew at counting places

मतगणना स्थलों पर उड़ीं सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

Sun, 02 May 2021 10:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Social distancing strips flew at counting places
अंबेडकरनगर। मतगणना को लेकर जारी की गई गाइडलाइन की धज्जियां जिले में रविवार को उड़ती दिखीं। मतगणना स्थलों के बाहर सुबह से ही प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ एकत्र हो गई, जो देर शाम तक जुटी रही। इस दौरान जगह-जगह सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई गईं। कोरोना प्रोटोकॉल का इस दौरान पालन कराने की सुध जिम्मेदारों की ओर से नहीं ली गई।
विज्ञापन

कोरोना को देखते हुए मतगणना के लिए विशेष गाइडलाइन शासन स्तर पर जारी की गई थी। मतगणना स्थल के बाहर किसी भी प्रकार की भीड़ एकत्र न होने के सख्त निर्देश जारी किए गए थे। शासन के तमाम दिशा निर्देश के बावजूद जिले में इसका कहीं भी पालन होता नजर नहीं आया। मतगणना स्थल के बाहर सुबह से ही प्रत्याशियों के समर्थकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा।
विज्ञापन

मतगणना स्थल के बाहर एकत्र भीड़ में सोशल डिस्टेंसिंग का कहीं भी पालन होता नजर नहीं आया। सोशल डिस्टेंसिंग की जहां जमकर धज्जियां उड़ाई गईं, वहीं भीड़ में कुछ ऐसे लोग भी शामिल थे, जिन्होंने मास्क तक नहीं लगा रखा था। बस उन्होंने गले में गमछा डाल रखा था। मतगणना को लेकर उत्सुकता इस कदर समर्थकों पर हावी थी कि वे इस दौरान कोरोना जैसी महामारी को ही भूल गए। उन्हें इसका भी ख्याल नहीं रहा कि जिले में कोरोना तेजी से फैल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मुख्यालय स्थित पॉलीटेकिभनक कॉलेज के सामने स्थित पवित्र शिवबाबा मैदान में रविवार को पूरे दिन समर्थकों की भीड़ एकत्र रही। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का तनिक भी पालन नहीं किया गया। इसके अलावा अन्य विकास खंडों में भी मतगणना स्थल के बाहर समर्थकों की भीड़ जुटी रही। इस बीच कोरोना को देखते हुए कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराने की सुध जिम्मेदारों को नहीं रही। उधर, एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी सख्ती से पालन कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed