{"_id":"60e344938ebc3ef9f8426670","slug":"social-distancing-ignored-during-vaccination-ambedkar-nagar-news-lko5856235105","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण के दौरान जिला अस्पताल में उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण के दौरान जिला अस्पताल में उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। आंशिक कर्फ्यू के बाद सोमवार को कोरोना का टीका लगवाने के लिए बड़ी संख्या में नागरिक जिला अस्पताल पहुंचे। सुबह से ही टीका लगवाने के लिए बूथ के सामने लंबी लाइन लग गई। टीका लगवाने की इतनी अधिक आपाधापी थी कि इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का भी पालन नहीं किया गया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी की गई। जिम्मेदारों को भी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराने की सुध नहीं रही। इस पर लाइन में लगे कुछ लोगों ने नाराजगी भी व्यक्त की।
जिले में कोरोना टीकाकरण अभियान लगातार चल रहा है। इस बीच रविवार के अवकाश व आंशिक कर्फ्यू के बाद सोमवार को फिर से टीकाकरण का कार्य शुरू हुआ, तो बड़ी संख्या में नागरिक टीका लगवाने के लिए संबंधित बूथ पर पहुंच गए। जिला अस्पताल परिसर स्थित दो बूथ पर सुबह से ही टीका लगवाने के लिए लोगों की लंबी लाइन लग गई।
टीका लगवाने को लेकर इस दौरान आपाधापी रही। लंबी लाइन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की भी धज्जियां उड़ाई गईं। लाइन में लगे कुछ ऐसे भी थे, जिन्होंने मास्क तक नहीं लगा रखा था। उधर, सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन कराया जा रहा है।