फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Smugglers who injured inspector caught in encounter

Ambedkar Nagar News: मुठभेड़ में पकड़े गए दरोगा को घायल करने वाले तस्कर

Mon, 16 Sep 2024 10:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 16 Sep 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
Smugglers who injured inspector caught in encounter
अंबेडकरनगर। पुलिस टीम पर पथराव कर थानाध्यक्ष को घायल कर फरार तीन पशु तस्करोंं को मुठभेड़ में रविवार आधी रात करीब गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ में गोली लगने से दो पशु तस्कर घायल हो गए जबकि एक को दौड़ाकर पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार बदमाशों ने पुलिस टीम पर पत्थर फेंके व फायरिंग भी की। हालांकि पूरी तैयारी के चलते इस बार पशु तस्कर फरार होने में सफल नहीं हो पाए।
विज्ञापन

बीते दिनों राजेसुल्तानपुर पुलिस ने पशुतस्करों का पीछा कर उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो वे पुलिस जीप पर पथराव करते हुए फरार हो गए। इसमें पत्थर लगने से एसओ विजय प्रताप तिवारी घायल हो गए थे। पुलिस ने केस दर्ज कर बदमाशों को पकड़ने की कोशिश शुरू कर दी। इसमें एक सफलता जब मिली जब बीते दिनों हंसवर थानाक्षेत्र में पुलिस ने पशुतस्करों की घेराबंदी कर ली। वाहन छोड़कर कई तस्कर फरार हो गए थे। इनमें से चार को बाद में बसखारी थानाक्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया। अब एक मुठभेड़ राजेसुल्तानपुर थानाक्षेत्र में रविवार आधी रात को हुई।
विज्ञापन

इसमें पुलिस पर हमले के तीन तस्कर पकड़ लिए गए। तस्करों ने पुलिसकर्मियोंं पर फायरिंग की और पथराव भी किया। इस बार पुलिस टीम पूरी तैयारी में थी। जवाबी फायरिंग में दो पशु तस्कर दिलशाद उर्फ करिया निवासी मेहियापार जनपद आजमगढ़ तथा सलमान उर्फ मन्नी निवासी महियापार आलमगढ़ पुलिस की गोली से घायल हो गया। पुलिस ने इन दोनोंं को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार प्रांत के रोहतास जिला अंतर्गत मुरादाबाद निवासी एक तस्कर मो. वसीम को पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर पकड़ा। दोनों घायल बदमाशों को सीएचसी जहांगीरगंज में भर्ती कराया। इलाज के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। उनके कब्जे से एक पिकअप के अलावा दो तमंचा व कई कारतूस भी बरामद हुए।

-----------------------
बैरियर तोड़कर भागे थे पशुतस्कर
पुलिसकर्मियों के अनुसार तस्करों के क्षेत्र में होने की सूचना मुखिबर से मिली थी। इसके बाद एसओ विजय तिवारी व दरोगा अमरनाथ यादव के नेतृत्व में दो अलग-अलग टीम ने पदुमपुर बैरियर के निकट घेराबंदी कर दी। थोड़ी देर बाद यहां पिकअप से पहुंचे बदमाशों ने बैरियर तोड़ दिया और भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने उन्हें दौड़ाया और घेराबंदी भी कर ली। बाद में बभनपुर पुल के नजदीक सड़क को ब्लाॅक कर दिया गया। वहां पहुंचे बदमाशोंं ने गाड़ी से उतर कर भागने की कोशिश की इसी प्रयास में उन्होंने पुलिसकर्मियोंं पर फायरिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed