फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Smoke rising from the basement even after 62 hours, hampering relief work

Ambedkar Nagar News: 62 घंटे बाद भी बेसमेंट से उठ रहा धुआं, राहत कार्यों में बाधा

Wed, 16 Jul 2025 02:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 16 Jul 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Smoke rising from the basement even after 62 hours, hampering relief work
टांडा के छज्जापुर में उठता धुआं व मौजूद दमकल कर्मी।
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। टांडा के छज्जापुर दक्षिण मोहल्ले की सिंह ट्रेडर्स स्टेशनरी दुकान व गोदाम में रविवार तड़के लगी आग ने नगर के इतिहास की सबसे भयावह अग्निकांड की तस्वीर पेश की है। घटना के 62 घंटे बीत जाने के बावजूद बेसमेंट से अब भी धुआं उठ रहा है, जिससे राहत व बचाव कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

चार मंजिला इस इमारत के ऊपरी हिस्सों में तो आग पर नियंत्रण पा लिया गया है, लेकिन करीब 80 फीट गहरे बेसमेंट में सुलग रही आग दमकल कर्मियों के लिए अब भी चुनौती बनी हुई है। लगातार तेज गर्मी, धुएं का घनत्व और केवल एक तरफ से ही बेसमेंट तक पहुंच की सुविधा इस कार्य को और जटिल बना रहा है।
विज्ञापन

आग की तीव्रता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इमारत की दीवारें फट चुकी हैं और हर तरफ से लगातार धुआं निकल रहा है। बढ़ते तापमान के कारण फिलहाल बेसमेंट को तोड़ा नहीं जा सका है। आसपास का पूरा क्षेत्र धुएं की चपेट में है, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। सीओ शुभम कुमार ने बताया कि आग पर पूरी तरह काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। टीमें लगातार काम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक 300 से अधिक पानी की गाड़ियां लगीं
दमकल विभाग के साथ एनटीपीसी से आए सीआईएसएफ जवान, अल्ट्राटेक और नगर पालिका कर्मचारी लगातार राहत कार्यों में जुटे हैं। अब तक 300 से अधिक पानी की गाड़ियां आग बुझाने में लग चुकी हैं, लेकिन आग की जड़ तक पहुंचने में दिक्कत बनी हुई है।

चेयरमैन ने लिया हालात का जायजा
नगर पालिका परिषद टांडा की अध्यक्ष शबाना नाज और जलकल विभाग के अभियंता आशीष कुमार चौहान ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्यों का जायजा लिया और संसाधनों का अधिकतम उपयोग करने के निर्देश दिए। घटना के तीसरे दिन मंगलवार को कोई भी प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है।



जांच और मुआवजे की मांग
स्थानीय निवासियों ने इस गंभीर अग्निकांड की उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए पीड़ितों को उचित मुआवजा देने की मांग उठाई है। लोगों का कहना है कि यदि समय पर पर्याप्त संसाधनों और तकनीकी सहायता का इंतजाम होता, तो स्थिति इतनी भयावह नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed