फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   slight increase in water level of Sarayu

सरयू के जलस्तर में हो रही मामूली वृद्धि

Fri, 15 Jul 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Fri, 15 Jul 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
slight increase in water level of Sarayu
सरयू नदी के जल स्तर में वृद्धि जारी - फोटो : अमर उजाला

सरयू नदी के जल स्तर में वृद्धि जारी है। नदी का जलस्तर 24 घंटे में 17.5 सेमी बढ़ गया है। नदी का जल स्तर अयोध्या में लगे केन्द्रीय जल आयोग की जलयापी यंत्र के अनुसार खतरे के लाल निशान 92.730 मीटर के सापेक्ष शुक्रवार शाम 4 बजे 92.34 मीटर दर्ज किया गया। बाढ़ कार्य खंड के अवर अभियंता चिंतामणि शर्मा ने बताया कि जल स्तर में बढ़ोतरी जारी है।

विज्ञापन


दो दिन में जल स्तर में गिरावट होने की संभावना है। पहाड़ों पर हो रही वर्षा और बैराज से छोड़े गए पानी से नदी के जलस्तर में वृद्धि हुई है। वहीं सरयू नदी के कहर व मांझा क्षेत्र में रहने वाले लोग जलस्तर में हो रहे वृद्धि से अपने सामानों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शुरु कर दिया है।
विज्ञापन


बाढ़ की स्थिति मांझा क्षेत्र में सबसे बड़ी समस्या पशुओं के चारे व शुद्धपेयजल की उत्पन्न हो जाती है। अभी मांझा उल्टहवा के गांवों में पानी नहीं पहुंचा है। यदि जल स्तर में ऐसे ही वृद्धि जारी रहा तो मांझा उल्टहवा चारों तरफ से पानी में घिर जाएगा। दो दिनों से घाघरा के जल स्तर में हो रहे वृद्धि से बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों में दहशत दिखाई पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed