फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Slight drop in temperature, no respite from heat

Ambedkar Nagar News: तापमान में मामूली गिरावट, गर्मी से राहत नहीं

Sun, 12 May 2024 10:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 12 May 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
Slight drop in temperature, no respite from heat
भीषण गर्मी मेंं गमछा बांंधकर चलने को मजबूर राहगीर।    - फोटो : संवाद
अंबेडकरनगर। तापमान में मामूली गिरावट के बावजूद भीषण गर्मी से राहत मिलती नहीं दिखाई दे रही है। गर्मी से आम लोगों के साथ ही पशु-पक्षी भी बेहाल दिखे। बीते दिनों तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। भीषण गर्मी ने हर किसी को बेहाल कर दिया है।
विज्ञापन

पिछले तीन दिनों से पारा कुछ गिरा है। रविवार को 36 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। तपिश से हर कोई परेशान दिखाई दिया। आलम यह था कि आसमान से बरस रही आग ने लोगों को बेहाल कर दिया। इससे दिन में घर से बाहर नहीं निकलना मुश्किल रहा। गर्मी का असर सुबह आठ बजे से ही रहा।
विज्ञापन

भीषण गर्मी के कारण लोग घर से कम ही बाहर नहीं निकले। हालांकि, घरों में भी कूलर और पंखे ज्यादा राहत नहीं दे पा रहे। जिला मुख्यालय पर रोडवेज के निकट खरीददारी कर घर जाते समय महिलाएं जहां मुंह पर दुपट्टा बांधे नजर आईं तो पुरुष गमछा वा टोपी लगाए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना कार्य न निकलें बाहर
वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. योगेश वर्मा ने कहा कि गर्मी में बहुत जरूरी कार्य न हो तो दोपहर में बाहर न निकलें। सुबह या शाम में सभी कार्यों को पूरा करें। साथ ही घर में अगर बच्चे हैं तो इलेक्ट्रॉल, ओआरएस व तरल पदार्थ का सेवन करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed