फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Slight drop in Saryu river water level, flood impact continues

Ambedkar Nagar News: सरयू के जलस्तर में मामूली कमी, बाढ़ का असर जारी

Sun, 09 Aug 2026 10:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Slight drop in Saryu river water level, flood impact continues
टांडा तहसील क्षेत्र में सरयू के किनारे स्थित उल्टहवा माझा में तेजी से बढ़ रहा बाढ़ का पानी।संवा
राजेसुल्तानपुर/विद्युतनगर। सरयू नदी के जलस्तर में रविवार को केवल दो सेंटीमीटर की कमी दर्ज की गई। इसके बावजूद नदी के निचले इलाकों में बाढ़ का असर कम नहीं हुआ है। आलापुर तहसील क्षेत्र के आराजी देवारा में बंधे के किनारे निचले हिस्सों में पानी पहुंच गया है। इससे धान की फसलें डूबने लगी हैं और करिया लोनिया का पूरा मजरा भी पानी की चपेट में आने लगा है।
विज्ञापन

रविवार को सरयू नदी का जलस्तर 84.90 मीटर से घटकर 84.88 मीटर दर्ज हुआ। 24 घंटे में यह कमी सिर्फ दो सेंटीमीटर रही। नदी अभी खतरे के निशान से 68 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। जलस्तर में मामूली उतार-चढ़ाव के बावजूद नदी का पानी निचले रास्तों से आराजी देवारा के बंधे तक पहुंचा है। बंधे के किनारे लगी धान की फसलें पानी में डूबने लगी हैं। करिया लोनिया का पूरा मजरा भी पानी से घिरने के कगार पर है। मांझा क्षेत्र में नदी किनारे कटान लगातार जारी है, जिससे ग्रामीणों की चिंता बनी हुई है। इस कारण कई निचले इलाकों में जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

टांडा तहसील क्षेत्र में सरयू नदी के किनारे स्थित उल्टहवा माझा बाढ़ के पानी से चारों तरफ से घिर गया है। ग्राम प्रधान शिव प्रसाद ने बताया कि पानी अभी गांव के पुरवों में दाखिल नहीं हुआ है। यहां के तीन नालों के जरिये पानी पगडंडियों और खेतों की ओर रुख कर रहा है। सरपहिया का पूरा, सप्तहिया का पूरा, जालिम का पूरा, मुसमौलिया का पूरा, दिलसेन का पूरा, बाबूराम का पूरा और केवटाही के कच्चे मार्गों पर कीचड़ और जलभराव से आवागमन प्रभावित हुआ है। माझा कला, माझा चिंतौरा, केवटला, नदी नसरुल्लापुर, अवसानपुर, नैपुरा, सलोनाघाट, ढेलमऊ, फूलपुर और डुहिया समेत करीब डेढ़ दर्जन गांवों के लोगों की निगाहें सरयू के जलस्तर पर टिकी हैं। इन गांवों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। ग्रामीण लगातार नदी के हालात पर नजर रख रहे हैं। प्रशासन भी इन क्षेत्रों में स्थिति का आकलन कर रहा है। इन क्षेत्रों में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सक्रिय हुईं बाढ़ चौकियां, तटबंधों की निगरानी
स्थिति को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया है। तटबंधों की लगातार निगरानी की जा रही है। राजस्व टीमों को भी सतर्क रखा गया है, ताकि जलस्तर बढ़ने की स्थिति में तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया जा सके। एसडीएम आलापुर धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सरयू का जलस्तर लगातार घट-बढ़ रहा है, लेकिन नदी अभी खतरे के निशान से नीचे है। निचले हिस्सों में बंधे के किनारे पानी पहुंचा है, फिलहाल इससे किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। वहीं एसडीएम टांडा संजीव सिंह के अनुसार सरयू का जलस्तर कुछ बढ़ने के बाद स्थिर है। नदी के जलस्तर के साथ तटबंधों की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed