फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Skills will shine with modern machines in ITI

Ambedkar Nagar News: आईटीआई में आधुनिक मशीनों से निखरेगा हुनर

Wed, 26 Aug 2026 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Skills will shine with modern machines in ITI
.राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आलापुर।संवाद
अंबेडकरनगर। जिले के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं को अब आधुनिक मशीनों और उपकरणों पर प्रायोगिक प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा। शासन ने एनएसक्यूएफ पाठ्यक्रम के अनुरूप मशीन, उपकरण, संयंत्र और साज-सज्जा की खरीद के लिए जिले के तीन राजकीय आईटीआई को मंजूरी दी है। आलापुर, अकबरपुर और टांडा आईटीआई में कुल 23 आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। इनमें आलापुर में आठ, अकबरपुर में छह और टांडा में नौ उपकरण शामिल हैं।
विज्ञापन

नए उपकरणों से प्रशिक्षुओं को अपने ट्रेड से संबंधित मशीनों पर नियमित अभ्यास का मौका मिलेगा। वे मशीनों के संचालन, तकनीकी प्रक्रियाओं और उनमें आने वाली खराबियों की पहचान करना सीख सकेंगे। इससे उनकी तकनीकी दक्षता बढ़ेगी और औद्योगिक क्षेत्र में रोजगार के लिए तैयारी बेहतर होगी। प्रशिक्षण का लाभ उन युवाओं को भी मिलेगा, जो नौकरी के बजाय स्वरोजगार को विकल्प बनाना चाहते हैं। व्यावहारिक प्रशिक्षण से उन्हें अपना काम शुरू करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक ट्रेड में सोलर ट्रेनिंग किट और सिम्युलेटर, जबकि इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में डीजल जनरेटर सेट उपलब्ध कराया जाएगा। फिटर ट्रेड के लिए न्यूमेटिक ट्रेनर किट और वर्कस्टेशन मिलेंगे। आरएसी ट्रेड में पैकेज एसी, वीआरएफ/वीआरवी यूनिट और वॉक-इन कूलर जैसे उपकरण प्रशिक्षण में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन ट्रेड के विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ
वेल्डर, फिटर, मशीनिस्ट, आरएसी, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक और इलेक्ट्रीशियन समेत अन्य ट्रेड के विद्यार्थियों को आधुनिक मशीनों और उपकरणों का लाभ मिलेगा। मशीनों पर अधिक समय तक अभ्यास करने से प्रशिक्षुओं का आत्मविश्वास और तकनीकी दक्षता बढ़ेगी।

रोजगार के लिए बढ़ेगी दक्षता
शासन से आधुनिक मशीनों और उपकरणों की स्वीकृति मिलने से आईटीआई में प्रशिक्षण की गुणवत्ता बेहतर होगी। प्रशिक्षुओं को ट्रेड से संबंधित मशीनों पर अधिक प्रायोगिक प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा। इससे प्रशिक्षण पूरा करने के बाद रोजगार के लिए उनकी दक्षता और तैयारी मजबूत होगी। - चंद्रशेखर सिंह, नोडल प्रधानाचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed