फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Six villagers bitten by snake, hospitalized

छह ग्रामीण सर्पदंश के शिकार, अस्पताल में भर्ती

Mon, 05 Sep 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Mon, 05 Sep 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Six villagers bitten by snake, hospitalized
सर्पदंश - फोटो : demo pic

विभिन्न थाना क्षेत्रों में छह लोग सर्पदंश के शिकार हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल फैजाबाद रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र अकबरपुर अंतर्गत धौरहरा गांव निवासिनी कृष्णावती (35) पत्नी सतीराम को सोमवार सुबह घर में सांप ने डस लिया।

इसी थाना अंतर्गत सुराड़ी गांव निवासी अमित (18) पुत्र शंभूनाथ सोमवार सुबह खेत में  सर्पदंश का शिकार हो गया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, अहिरौली थाना अंतर्गत मजगवां निवासी सचिन (16) पुत्र रामनयन को रविवार देर शाम खेत से घर लौटते समय सांप ने डस लिया। उसे सीएचसी कटेहरी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


उधर, सुल्तानपुर जनपद के दोस्तपुर निवासिनी चंद्रकली (45) पत्नी रामानंद को सोमवार सुबह खेत की तरफ जाते समय सांप ने डस लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से जिला अस्पताल फैजाबाद रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, टांडा थाना अंतर्गत रतनपुर निवासी अमन (12) पुत्र विजय पाल को रविवार देर शाम समय सांप ने डस लिया। परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत गोवर्धनपुर गांव निवासिनी सावित्री (35) पत्नी रामबुझावन को सोमवार सुबह घर में सांप ने डस लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed