{"_id":"608e16f4c67f749808c1138c397879c9","slug":"six-serious-in-snakebite-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह लोगों को सांप ने डंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह लोगों को सांप ने डंसा
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sun, 26 Jul 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
अहिरौली बाजार निवासिनी रीता (27) पत्नी लल्लू शनिवार देर सायं घर का कार्य करते समय सर्पदंश का शिकार हो गई। महरुआ के लालापुर गांव निवासी रामपाल (28) को शनिवार देर सायं खेत में कार्य करने के दौरान सांप ने डंस लिया।
विज्ञापन
अकबरपुर थाना अंतर्गत मुबारकपुर डइयाडीह गांव निवासी अमित (25) रविवार को खेत की सिंचाई कर रहा था। इसी दौरान उसे सांप ने डंस लिया। महरुआ के रामपुर गांव निवासी रामप्रकाश की पुत्री गोल्डी (15) शनिवार देर सायं घर में कार्य करते समय सर्पदंश की शिकार हो गई।
विज्ञापन
अकबरपुर निवासी रामलौट की पुत्री निशा (23) को रविवार प्रात: घर की सफाई करने के दौरान सांप ने डंस लिया। इसी थाना क्षेत्र के पटलेनगर निवासी धर्मेंद्र की पत्नी श्यामकली (26) भी रविवार को घर में सर्पदंश का शिकार हो गई। सभी को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन