फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Six people killed by corona infected

कोरोना संक्रमित छह लोगों ने दम तोड़ा

Tue, 18 May 2021 11:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Six people killed by corona infected
अंबेडकरनगर। जिले मेें कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को कोरोना संक्रमित छह मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई। ऐसे में जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की आधिकारिक संख्या बढ़कर 115 हो गई है। इस बीच मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में जिले में 54 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। ऐसे में जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2552 हो गई है। मंगलवार को जिन क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए, उन क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित करने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संबंधित क्षेत्र के नागरिकों को कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

जिले में कोरोना का प्रकोप कम होता नजर नहीं आ रहा है। मंगलवार को भी न सिर्फ कोरोना के नए मामले सामने आए, बल्कि कोरोना से मरीजों की मौतें भी हुईं। सीएमओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को कोरोना संक्रमित 6 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई। ऐसे में जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 115 हो गई। इस बीच मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण के 54 नए मामले सामने आए।
विज्ञापन

ऐसे में जिले मे कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2552 हो गई है। जिन क्षेत्रों में मंगलवार को नए कोरोना संक्रमित सामने आए, उन क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने पहुंचकर ना सिर्फ कंटेनमेंट जोन घोषित किया, बल्कि संबंधित क्षेत्र को सैनिटाइज कराए जाने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मियों ने संबंधित क्षेत्र के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना से बचाव के लिए सभी जरूरी एहतियात बरतें। घर से बाहर निकलने के दौरान मास्क जरूर लगाएं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। साथ ही समय-समय पर खुद को सैनिटाइज भी करते रहें। उधर, सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने कोरोना संक्रमण से 6 व्यक्तियों की मौत होने की पुष्टि करते हुए बताया कि जिले में मृतकों की संख्या बढ़कर 115 हो गई है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को कोरोना संक्रमण के कुल 54 नए मामले सामने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed