फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Six people injured in accidents, one sent to the trauma

दुर्घटनाओं में छह लोग जख्मी, एक ट्रॉमा रेफर

Thu, 22 Dec 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Thu, 22 Dec 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Six people injured in accidents, one sent to the trauma
accident - फोटो : Demo Pic.

विभिन्न हादसों में एक वृद्ध समेत छह लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनमें से एक को ट्रॉमा रेफर कर दिया गया। घायल बाइक सवारों ने हेल्मेट नहीं पहना था।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र इब्राहिमपुर अंतर्गत महुवारी गांव निवासी शिवप्रसाद (70) गुरुवार सुबह पिकअप की टक्कर से घायल हो गये।

उन्हें जिला अस्पताल से ट्रॉमा रेफर कर दिया गया। वहीं, अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरा बसंतपुर  निवासी जगदंबा (60) सड़क पार करते समय ट्रैक्टर की टक्कर से घायल हो गये। उधर, अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुनीपुर निवासी रहीमुल्लाह (48) बाइक से अकबरपुर आते समय पिकअप की टक्कर से घायल हो गया।
विज्ञापन


वहीं, हंसवर थाना क्षेत्र अंतर्गत हंसवर निवासी बनवारी (38) बुधवार देर शाम बाइक से टांडा से घर जाते समय ट्रैक्टर की टक्कर से घायल हो गया। टांडा थाना क्षेत्र अंतर्गत टांडा निवासी मुकेश (28) गुरुवार सुबह बाइक से चौक जाते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके अलावा बेवाना थाना क्षेत्र अंतर्गत बेवाना निवासी राजेश (40) गुरुवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय रामपुर सकरवारी गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से घायल हो गया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं लगा रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed