फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Six people injured in accidents, one's condition critical

हादसों में छह जख्मी, एक गंभीर

Fri, 30 Dec 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Fri, 30 Dec 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Six people injured in accidents, one's condition critical
accident - फोटो : symbolic

बाइक व ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में बाइक सवार वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी जहांगीरगंज से जिला अस्तपाल रेफर कर दिया गया। उधर चालक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में एक किशोर समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं लगा रखा था।

विज्ञापन


आजमगढ़ के महाराजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बरोसा निवासी रामप्यारे (65) पुत्र रामनरायन एक दिन पहले जहांगीरगंज रिश्तेदारी में आया हुआ था। शुक्रवार दोपहर वह बाइक से वापस घर जा रहा था। जब वह जहांगीरगंज बाजार के बाहर पहुंचा तो इसी बीच अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


आसपास मौजूद लोगों ने भाग रहे चालक को ट्रैक्टर ट्रॉली समेत पकड़ लिया। साथ ही गंभीर रूप से घायल वृद्ध को पहले सीएचसी जहांगीरगंज फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर पुलिस आरोपी चालक व ट्रैक्टर-ट्रॉली को अभिरक्षा में लेकर थाने ले आई। थानाध्यक्ष वासुदेव राणा ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उधर, थाना क्षेत्र इब्राहिमपुर अंतर्गत दशरथपुर गांव निवासी भगवती प्रसाद (50) पुत्र रामआसरे गुरुवार देर शाम बाइक से टांडा से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

वहीं, अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत उसरहा मोहल्ला निवासिनी रागिनी (25) पत्नी वेदकुमार शुक्रवार सुबह घर के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

वहीं, मालीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मालीपुर निवासी असगर (14) पुत्र निसार अहमद शुक्रवार सुबह साइकिल से विद्यालय जाते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सम्मनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सम्मनपुर निवासी   संतोष (35) पुत्र रामकिशुन शुक्रवार को बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया।


उसे  जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनके अलावा हंसवर थाना क्षेत्र अंतर्गत हंसवर बाजार निवासी शोभाराम (51) पुत्र देवमणि गुरुवार देर शाम टांडा से घर जाते समय बाजार के निकट पहुंचने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने पर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं लगा रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed