फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Six injured including girl in dog attack, one referred

Ambedkar Nagar News: कुत्ते के हमले में बालिका सहित छह घायल, एक रेफर

Wed, 31 Jan 2024 11:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Six injured including girl in dog attack, one referred
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के गिरैयाबाजार में कुत्ते ने हमलाकर छह वर्षीय बालिका सहित आधा दर्जन लोगों को घायल कर दिया। घायलों को सीएचसी जहांगीरगंज पहुंचाया गया। इलाज के बाद पांच लोगों को घर वापस भेज दिया गया तो वहीं गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को आजमगढ़ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब 11 बजे गिरैया बाजार में कुत्ते के हमले से हड़कंप मच गया। लोग अपनी जान बचाकर घरों में भागते नजर आए। गिरैयाबाजार निवासी सोनू कसौधन (43) अपने घर से बाहर निकल रहे थे उसी दौरान कुत्ते ने उनपर हमला कर दिया। दुकान के बाहर खड़ी छह वर्षीय बालिका अनन्या भी कुत्ते के काटने से घायल हो गई।
विज्ञापन

लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक कुत्ते ने सोनू कसौधन सहित चार अन्य राहगीरों को भी काट कर घायल कर दिया। इससे गिरैया बाजार में अफरा-तफरी मच गई। बताया जाता है कि कुत्ते ने कई मवेशियों को भी काट लिया। इसके बाद वहां से भाग निकला। लोग काफी देर तक उसकी तलाश करते रहे। सोनू कसौधन की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें आजमगढ़ रेफर कर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



टांडा में हो चुकी है घटना
टांडा कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव में भी चार दिन पहले कुत्ते के काटने की घटना हो चुकी है। इसमें एक आठ वर्षीय बालिका सहित कुल 10 लोग घायल हो गए थे। गांव में लोग अभी भी चौकसी बरत रहे हैं। घर के बाहरी हिस्से में लोग सोने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed