फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Six injured in road accidents, one referee

मार्ग हादसों में छह घायल, एक रेफर

Fri, 26 Aug 2022 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Six injured in road accidents, one referee
फोटो 26
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। अलग अलग थाना क्षेत्र में हुए मार्ग हादसों में छह लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार बिहार जनपद के हाजीपुर निवासी मोहम्मद रईस (45) गुरुवार सुबह बसखारी बाजार के निकट सड़क पार कर रहा था। इसी बीच उधर से गुजर रहे पिकअप ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इसमें उसे गंभीर चोटें आईं। सीएचसी बसखारी में इलाज के बाद जिला अस्पताल में भर्ती करा गया, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया गया। आलापुर थाना क्षेत्र के लखमीपुर गांव निवासी पूजा (14) गुरुवार को ढोलबजवा के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। कटका थाना क्षेत्र के एडंगा गांव निवासी विकास (18) गुरुवार को बाइक से मालीपुर से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। भीटी थाना क्षेत्र के बनगांव निवासी राकेश कुमार (32) गुरुवार को बाइक से अकबरपुर जाते समय नगर के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सेहरी निवासी गरिमा (36) गुरुवार को सैदापुर बाजार के निकट सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। इसी थाना क्षेत्र के पलई कल्याणपुर निवासी राधेश्याम (65) गुरुवार को उस समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया, जब वह घर के निकट सड़क पार कर रहे थे। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed