फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Six injured in assault

बच्चों के विवाद में चलीं लाठियां, छह घायल

Fri, 31 Jul 2015 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर Updated Fri, 31 Jul 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक गांव निवासी मनोराम व धनीराम के बीच लंबे समय से भूमि विवाद चला आ रहा है। इसे लेकर कई बार दोनों पक्ष आमने-सामने आ चुके हैं। मामला पुलिस तक भी पहुंचा, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका।

विज्ञापन


गुरुवार देर शाम दोनों पक्षों के बच्चों के बीच मामूली विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों तरफ से लोग लाठी-डंडे लेकर एकत्र हो गए। बच्चे तो किनारे हो गए, लेकिन दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। 
विज्ञापन


मारपीट में एक पक्ष के मनीराम (50) पुत्र रामसमुझ व रामजीत (20) पुत्र मनीराम तथा दूसरे पक्ष के किसमत्ती देवी (40) पत्नी धनीराम, धनीराम (45) पुत्र रामबरन, बलराम (18) पुत्र धनीराम व सुमित्रा (18) पुत्री धनीराम को चोटें आईं। बाद में दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी भीटी में भर्ती कराया। यहां मनीराम, बलराम, किसमत्ती देवी व धनीराम की गंभीर हालत को देखते हुए जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। एसओ ने बताया कि अभी किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed