{"_id":"58011cd04f1c1b6c6128e33c","slug":"six-injured-in-accidents-one-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":" दुर्घटनाओं में छह घायल, एक रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटनाओं में छह घायल, एक रेफर
अंबेडकरनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में छह लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से एक को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। घायल बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र टांडा अंतर्गत पिपरी गांव निवासी रग्घू (45) शुक्रवार दोपहर बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
वहीं, इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धौरहरा गांव निवासी शिवपूजन (28) पुत्र लालजी व इसी थाना क्षेत्र अंतर्गत हूसेपुर गांव निवासी रामहरख (30) एक ही बाइक से अकबरपुर से शुक्रवार सुबह वापस घर जाते समय गांव के निकट पहुंचने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
उधर, जौनपुर जनपद के सरपतहा गांव निवासी झगरू (50) गुरुवार देर शाम बसखारी बाजार के निकट सड़क पार करते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गए। उन्हें पहले सीएचसी बसखारी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वहीं, अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत टीकमपारा गांव निवासी रामनरायन (60) शुक्रवार सुबह गांव के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गए। उन्हें पहले सीएचसी कटेहरी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इनके अलावा बसखारी थाना क्षेत्र अंतर्गत रुद्रपुरभगाही गांव निवासी मोहम्मद हैदर (40) शुक्रवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था।