फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Six hundred people in the dark

छह सौ लोग अंधेरे में

Sun, 05 Jun 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sun, 05 Jun 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Six hundred people in the dark
बिजली संकट - फोटो : demo pic

स्थानीय तहसील क्षेत्र के अशरफाबाद गांव में लगा विद्युत ट्रांसफार्मर करीब एक पखवारे से फुंका पड़ा है। इससे भीषण गर्मी में छह सौ आबादी अंधेरे में है। पावर कार्पोरेशन की लापरवाही से उपभोक्ताओं में रोष है। गौरतलब है कि अशरफाबाद गांव में लगा 25 केवी क्षमता का ट्रांसफार्मर पखवारे भर से फुंका पड़ा है।

विज्ञापन


इसके दुरुस्त न होने से गांव की करीब 600 आबादी प्रभावित हो रही है। उपभोक्ताओं ने जिला पंचायत सदस्य प्रद्युम्न यादव के साथ पावर कार्पोरेशन के अधिकारियों से शिकायत की कि अविलंब ट्रांसफार्मर दुरुस्त कराया जाए, अन्यथा ग्रामीण प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। कहा कि पावर कार्पोरेशन की लापरवाही से उन लोगों को पर्याप्त विद्युत आपूर्ति नहीं मिल पाती है।
विज्ञापन


एक पखवारे से ट्रांसफार्मर फुंका पड़ा है लेकिन कोई सुध नहीं ले रहा है। उपभोक्ता राजमन, शिवपूजन व जगन्नाथ आदि ने पावर कार्पोरेशन के मनमाने रवैये पर कड़ा एतराज जताया है। कहा कि लंबे समय से ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि की भी मांग की जा रही है। एसडीओ एसके लहरी ने बताया कि जल्द ही ट्रांसफार्मर बदलवा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed