फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Six diarrhea patients admitted in hospital

डायरिया के छह मरीज अस्पताल में भर्ती

Wed, 11 May 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Wed, 11 May 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Six diarrhea patients admitted in hospital
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती डायरिया पीड़ित मरीज। - फोटो : अमर उजाला

जिले में डायरिया का प्रकोप विकराल रूप लेता जा रहा है। इससे पीड़ित मरीजों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। बुधवार को भी डायरिया से पीड़ित छह और मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हुए। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


उधर, डायरिया के प्रकोप पर नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा किसी प्रकार का ठोस कदम न उठाए जाने से लोगों में रोष है। डायरिया का प्रकोप जिले में अपना पांव पसारता ही जा रहा है। शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो, जब डायरिया से पीड़ित मरीज जिला अस्पताल में भर्ती न होते हों।
विज्ञापन


बुधवार को भी डायरिया से पीड़ित छह और मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हुए। जानकारी के अनुसार मालीपुर थाना अंतर्गत बीबीपुर गांव निवासी सुरेश (25) पुत्र नंदलाल बुधवार सुबह डायरिया से पीड़ित होकर जिला अस्पताल में भर्ती हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, अकबरपुर थाना अंतर्गत अब्दुल्लापुर मोहल्ला निवासी दिलवर की 15 वर्षीय पुत्री यासमीन को बुधवार सुबह उल्टी-दस्त होने पर परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सुल्तानपुर जनपद के अखंडनगर थाना अंतर्गत अनिरुद्धपुर गांव निवासी रामदीैर (65) पुत्र रामअवध को बुधवार भोर में उल्टी-दस्त शुरू हो गया।

परिवारीजनों ने पहले उनका स्थानीय स्तर पर इलाज कराया लेकिन तबियत में सुधार नहीं हुआ। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, टांडा थाना अंतर्गत चौक निवासिनी शबनम बानो (35) पत्नी मोहम्मद मोमिन को बुधवार दोपहर से पहले उल्टी-दस्त शुरू हो गया।

परिवारीजनों ने उसे पहले सीएचसी टांडा में भर्ती कराया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, अकबरपुर थाना अंतर्गत अरजानीपुर गांव निवासी जनक (40) पुत्र झपसी बुधवार सुबह डायरिया की चपेट में आ गया।


उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सम्मनपुर थाना अंतर्गत सम्मनपुर बाजार निवासिनी शशिकला (40) पत्नी बृजेश बुधवार सुबह डायरिया की चपेट में आ गई, परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed