फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Situation worsened due to jam on Ayodhya road, traffic remained stuck for one and a half hours

Ambedkar Nagar News: अयोध्या मार्ग पर जाम से बिगड़े हालात, डेढ़ घंटे फंसा रहा ट्रैफिक

Mon, 19 May 2025 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 19 May 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Situation worsened due to jam on Ayodhya road, traffic remained stuck for one and a half hours
अकबरपुर अयोध्या मार्ग पर लगा जाम।
अंबेडकरनगर। अकबरपुर तहसील तिराहे से अयोध्या जाने वाले मुख्य मार्ग पर सोमवार दोपहर को भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। दोपहर एक बजे के आसपास स्कूलों में छुट्टी के बाद मार्ग पर अचानक वाहनों की संख्या बढ़ गई थी। इसकी वजह से लगभग डेढ़ घंटे तक ट्रैफिक फंसा रहा।
विज्ञापन

सुबह से ही इस मार्ग पर यातायात सुस्त था, जो दोपहर स्कूल की छुट्टी के समय तक पूर्ण रूप से अव्यवस्थित हो गया। जाम का असर तहसील तिराहे से लेकर मुख्य रूप से तहसील तिराहे तक रहा। भारी वाहनों के फंसने से दोपहिया व चारपहिया वाहनों की कतारें लंबी होती चली गईं। स्थानीय दुकानदारों और कार्यालयों में कार्यरत लोगों को समय से पहुंचने में देरी हुई, वहीं स्कूली वाहन और एंबुलेंस भी प्रभावित दिखे। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि मार्ग पर ट्रैफिक पुलिस की उपस्थिति नगण्य रही, जिससे स्थिति और बिगड़ती गई। कई जगहों पर यातायात पुलिस कर्मियों ने स्वयं मार्ग व्यवस्था बनाने का प्रयास किया, लेकिन फिर भी जाम नहीं खुल पाया।
विज्ञापन

भीषण गर्मी में लोग वाहनों में फंसे रहे, जबकि दोपहिया चालकों को सड़क किनारे रुकना पड़ा। कई स्थानों पर वाहन बीच सड़क पर बंद हो गए, जिससे स्थिति और जटिल हो गई। जाम की वजह से लोगों को आवागमन में भारी देरी हुई। राहगीरों को एक किलोमीटर का सफर तय करने में 20 से 25 मिनट का समय लग गया। बढ़ते यातायात भार के बीच संकरा रास्ता मुसीबत बनता जा रहा है। यातायात प्रभारी उपनिरीक्षक जेबी यादव ने बताया कि दोपहर के समय दबाव अधिक होने के कारण जाम लगा था, लेकिन कुछ देर बाद हालात सामान्य हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed