फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Sisters applied Tilak to their brothers, colours of relationships adorned with gifts

Ambedkar Nagar News: बहनों ने किया भाइयों का तिलक, उपहारों से सजे रिश्तों के रंग

Thu, 23 Oct 2025 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 23 Oct 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Sisters applied Tilak to their brothers, colours of relationships adorned with gifts
जलालपुर में भाई-दूज पर्व के अवसर पर बृहस्पतिवार को भाई को ​तिलक लगाती बहन
अंबेडकरनगर। जिले भर में बृहस्पतिवार को भाईदूज का पर्व पूरे उत्साह, श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही घर-आंगन में पूजा की तैयारी शुरू हो गई। बहनों ने स्नान-ध्यान के बाद थाल में रोली, अक्षत, दीप, पुष्प और मिठाइयां सजाकर भाइयों को तिलक किया और उनके दीर्घायु, सुख और समृद्धि की कामना की। इस मौके पर भाइयों से उपहार पाकर बहनों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

बहनों ने भाइयों की आरती उतारी और उन्हें मिठाई खिलाई। बदले में भाइयों ने बहनों को उपहार देकर उनके प्रति स्नेह और आभार व्यक्त किया। त्योहार को लेकर बाजारों में भी चहल-पहल रही। मिठाई, उपहार और पूजन सामग्री की दुकानों पर सुबह से ही भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर भाइयों को तिलक करने पहुंचीं। कई स्थानों पर छोटे बच्चों ने भी अपने बड़े भाइयों को तिलक कर परंपरा निभाई। अकबरपुर, जलालपुर, टांडा, भीटी, आलापुर सहित ग्रामीण अंचलों के प्रमुख मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही रही। बहनों ने भाइयों की मंगलकामना के लिए भगवान विष्णु, गणेश और यमराज-यमुना की पूजा की। कई परिवारों ने इस अवसर पर विशेष भोग लगाकर कल्याण की प्रार्थना की। बच्चों ने नए कपड़े पहने और अपने भाइयों-बहनों के साथ उत्सव का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

----------

बॉक्स

फोटो और वीडियो में कैद हुए स्नेह के पल
सोशल मीडिया पर भाईदूज की तस्वीरें और शुभकामनाएं दिनभर छाई रहीं। लोगों ने पारिवारिक पलों को कैमरे में कैद कर इस दिन को यादगार बनाया। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक त्योहार की रौनक नजर आई। बाजारों में चहल-पहल बनी रही। खास तौर पर मिठाइयों और गिफ्ट शॉप पर लोगों का आवागमन बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed