फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   SIR: 98.50% target achieved, details of 15% voters not found

एसआईआर : 98.50 प्रतिशत लक्ष्य पूरा, 15 प्रतिशत मतदाताओं का खोजे नहीं मिला ब्योरा

Sat, 06 Dec 2025 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 06 Dec 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
SIR: 98.50% target achieved, details of 15% voters not found
अंबेडकरनगर। विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष पुनरीक्षण अभियान एसआईआर के तहत जिले में 98.50 प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण हो गया है। इनमें 85.61 प्रतिशत मतदाताओं के गणना प्रपत्र डिजिटाइज किए जा चुके हैं। करीब 15 प्रतिशत मतदाता ऐसे हैं, जो खोजे नहीं मिल पा रहे हैं। प्रशासन का दावा है कि शनिवार तक शत-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति कर ली जाएगी। इसी के साथ बीएलओ को अतिरिक्त समय में मैपिंग अधिक से अधिक कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में कुल 18,70,776 मतदाता मौजूदा सूची के अनुसार हैं। इन मतदाताओं का गणना प्रपत्रों का आवंटन किया गया था, लेकिन करीब 2.70 लाख मतदाताओं का कोई ब्योरा नहीं मिल पाया है। इनमें से ज्यादातर मतदाता निर्धारित पते पर खोजे नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में इनके गणना प्रपत्र भी नहीं भर पाए हैं। कई मतदाता डुप्लीकेट होने की भी बात सामने आ रही है। इसके सापेक्ष अब तक 1601486 (85.61 प्रतिशत) गणना प्रपत्र बीएलओ एप के माध्यम से डिजिटाइज किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

डीएम अनुपम शुक्ला ने बताया कि डेढ़ प्रतिशत मतदाताओं का एसआईआर भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। अभी आयोग की ओर से बीएलओ एप पर मुहैया कराए गए संशोधन विकल्प से पुनरीक्षण कार्य को और गुणवत्तापरक कराने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके लिए पांच दिनों का अतिरिक्त समय उपलब्ध है। सभी बीएलओ को सी श्रेणी में रखे गए मतदाताओं या उनके परिजनों का नाम एक बार फिर 2003 की सूची से मैप कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस प्रक्रिया से 11 दिसंबर के बाद शुरू होने वाली प्रक्रिया में काफी राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed