{"_id":"647f6f65b8d9ae6014020f76","slug":"singer-thrashed-in-orchestra-chain-snatched-ambedkar-nagar-news-c-13-1-275665-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: ऑर्केस्ट्रा में गायक से मारपीट, छीन ली चेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: ऑर्केस्ट्रा में गायक से मारपीट, छीन ली चेन
Tue, 06 Jun 2023 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 06 Jun 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित कई अन्य पर केस
संवाद न्यूज एजेंसी
आलापुर (अंबेडकरनगर)। नीबा गांव में सोमवार रात ऑकेस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान गाना गाने के विवाद में कलाकार की पिटाई कर सोने की चेन छीन लेने का मामला सामने आया है। संचालक की तहरीर पर आलापुर पुलिस ने क्षेत्र पंचायत सदस्य समेत कई अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
थाना क्षेत्र आलापुर के नीबा गांव निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य राजू यादव के घर सोमवार को बहू भोज कार्यक्रम था। रात में आर्केस्ट्रा चल रहा था। इसमें गायक अनादि उपाध्याय गीत प्रस्तुत कर रहे थे। इस बीच उनसे वहां बैठे लोग समाजवादी पार्टी सेे जुड़ा एक गाना गाने की फरमाइश करने लगे। ऐसा न करने पर कुछ लोगों ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। ऑकेस्ट्रा टीम से जुड़े लोगों ने विरोध किया तो कुछ लोग मंच पर चढ़ गए और गायक अनादि उपाध्याय के साथ मारपीट शुरू कर दी।
आरोप है कि गले में मौजूद उनकी सोने की चेन भी किसी ने खींच ली। इसके बाद अराजक हुए लोगों ने ऑकेस्ट्रा टीम के उपकरणों को भी तोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना से मौके पर भगदड़ मच गई। रात में ही पुलिस टीम ने मौके पर जाकर छानबीन की। मंगलवार को आर्केस्ट्रा संचालक प्रदीप तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी पंडित त्रिपाठी ने बताया कि केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।